प्रेस नोट
जिला शाजापुर
दिनांक : 15 जून 2026
300 से अधिक पुलिसकर्मी उतरे मैदान में, अपराध नियंत्रण के लिए शाजापुर पुलिस की सशक्त पहल
पुलिस अधीक्षक शाजापुर श्री यशपाल सिंह राजपूत के निर्देशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री घनश्याम मालवीय के कुशल नेतृत्व में दिनांक 14-15 मई 2026 की मध्यरात्रि को जिले भर में व्यापक कॉम्बिंग गश्त अभियान संचालित किया गया।
अभियान में जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना स्तर के पुलिस बल ने सक्रिय सहभागिता निभाई। गश्त के लिए रवाना करने से पूर्व पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश एवं ब्रीफिंग प्रदान की गई। साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वयं विभिन्न थाना क्षेत्रों का भ्रमण कर पूरी रात अभियान की निगरानी की।
अभियान के दौरान प्रमुख कार्यवाहियां
🔹 47 स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी।
🔹 78 गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए।
🔹 12 जिला बदर अपराधियों की जांच एवं सत्यापन।
🔹 73 गुंडा बदमाशों एवं 104 निगरानीशुदा बदमाशों की चेकिंग।
🔹 अभियान के दौरान NDPS एक्ट का 10,000 रुपए का ईनामी वारंटी भी गिरफ्तार।
🔹 आबकारी एक्ट के तहत 05 प्रकरण दर्ज किए गए।
🔹 35 होटल, लॉज, ढाबों एवं धर्मशालाओं की सघन जांच की गई।
🔹 बैंक, एटीएम एवं अन्य संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता एवं निगरानी रखी गई।
कॉम्बिंग गश्त के दौरान पुलिस टीमों ने सक्रिय अपराधियों, जेल से रिहा हुए बदमाशों तथा संदिग्ध व्यक्तियों के निवास एवं संभावित ठिकानों पर पहुंचकर उनकी गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। साथ ही उन्हें स्पष्ट रूप से चेतावनी दी गई कि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि में संलिप्त पाए जाने पर कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
अभियान के अंतर्गत गुंडा एवं हिस्ट्रीशीटर बदमाशों के रिकॉर्ड का अद्यतन कर उनकी सतत निगरानी सुनिश्चित की गई, जिससे अपराधों की रोकथाम एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में और अधिक प्रभावशीलता लाई जा सके।
पुलिस अधीक्षक का संदेश
पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह राजपूत ने कहा कि—
“शाजापुर पुलिस जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। अपराधियों पर सतत निगरानी एवं उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। जिले में शांति, सुरक्षा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने हेतु इस प्रकार के विशेष अभियान निरंतर जारी रहेंगे।”






