/प्रेस नोट//
जिला शाजापुर
दिनांक – 03.11.2026
उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को मिलेगा “POLICE PRIDE” पुरस्कार
जिले में अपराधों की रोकथाम, अपराधियों की धरपकड़, चोरी गई संपत्ति की बरामदगी एवं साइबर अपराधों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक शाजापुर श्रीमती प्रियंका शुक्ला द्वारा “POLICE PRIDE” पुरस्कार हेतु चयनित किया गया है।
पुरस्कार हेतु चयनित अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य निम्नानुसार हैं –
1. थाना शुजालपुर मंडी – प्रधान आरक्षक 123 रंजीत भानरिया एवं प्रधान आरक्षक 50 सचिन सिसोदिया द्वारा 04 लाख रुपये की साइबर ठगी के प्रकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए तीन आरोपियों की गिरफ्तारी में सराहनीय कार्य किया गया। आरोपियों से 02 लाख 75 हजार रुपये नकद एवं लगभग 08 लाख रुपये कीमत की टीयूवी कार क्रमांक MP 15 CB 7180 सहित कुल 10 लाख 75 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की गई।
2. थाना कालापीपल – प्रधान आरक्षक 585 विशाल पटेल (विवेचक) एवं आरक्षक 229 नयन यादव द्वारा चोरी के प्रकरण में तत्परता से कार्यवाही करते हुए 50 हजार रुपये कीमत की शंकर जर्सी गाय चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गई गाय बरामद की गई।
3. साइबर अपराधों एवं गुम मोबाइल फोन की बरामदगी में उत्कृष्ट कार्य –
– साइबर सेल शाजापुर – आरक्षक 360 राजेश दांगी द्वारा 33 गुम मोबाइल फोन बरामद किए गए।
– थाना कालापीपल – आरक्षक 525 राहुल मेवाड़ा द्वारा 14 गुम मोबाइल फोन बरामद किए गए।
– थाना कोतवाली – आरक्षक 523 अनिल परमार द्वारा 12 गुम मोबाइल फोन बरामद किए गए।
– थाना अकोदिया – आरक्षक 401 रजत चौहान द्वारा 10 गुम मोबाइल फोन बरामद किए गए।
उक्त चारों पुलिस इकाइयों द्वारा कुल 69 गुम मोबाइल फोन बरामद करने में सराहनीय कार्य किया गया। साइबर अपराधों की रोकथाम एवं तकनीकी संसाधनों के प्रभावी उपयोग में उत्कृष्ट योगदान के लिए उक्त चारों कर्मचारियों को साइबर योद्धा के रूप में “POLICE PRIDE” पुरस्कार हेतु चयनित किया गया है।
पुलिस अधीक्षक शाजापुर श्रीमती प्रियंका शुक्ला द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले सभी पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों की सराहना करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया गया है।






