// प्रेस नोट //
जिला शाजापुर
दिनांक : 04 अगस्त 2026
कालापीपल पुलिस की बड़ी सफलता
सीईआईआर (CEIR) पोर्टल के माध्यम से 13 गुम हुए मोबाइल बरामद, लगभग ₹2.60 लाख के मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को लौटाए जाएंगे
पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार जिले में बढ़ते साइबर अपराधों एवं मोबाइल चोरी/गुम होने की घटनाओं की रोकथाम तथा आम नागरिकों को त्वरित राहत प्रदान करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक शाजापुर श्रीमती प्रियंका शुक्ला द्वारा जिले के प्रत्येक थाने में साइबर पुलिस इकाई गठित कर प्रशिक्षित साइबर पुलिसकर्मियों की पदस्थापना की गई है। इस अभिनव पहल के माध्यम से थाना स्तर पर ही साइबर संबंधी शिकायतों का त्वरित निराकरण किया जा रहा है।
इसी क्रम में थाना कालापीपल पर प्राप्त गुमशुदा मोबाइल संबंधी आवेदनों पर गंभीरता से कार्रवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रियंका शुक्ला के निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) शुजालपुर श्री निमेश देशमुख के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उप निरीक्षक रवि भंडारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।
गठित टीम द्वारा सीईआईआर (Central Equipment Identity Register) पोर्टल के माध्यम से तकनीकी विश्लेषण एवं सतत प्रयास करते हुए पिछले लगभग 02 माह के दौरान 13 एंड्रॉयड मोबाइल फोन, जिनकी अनुमानित कीमत करीब ₹2.60 लाख है, सफलतापूर्वक बरामद किए गए।
बरामद किए गए मोबाइलों का वैधानिक सत्यापन कर उन्हें उनके वास्तविक मालिकों को लौटाने की प्रक्रिया की जा रही है। इस कार्रवाई से आम नागरिकों में पुलिस के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है तथा साइबर अपराधों की रोकथाम में भी महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
उल्लेखनीय भूमिका :
इस सराहनीय कार्य में थाना कालापीपल के उप निरीक्षक रवि भंडारी, प्रधान आरक्षक विवेक गोस्वामी, प्रधान आरक्षक शिवराज पटेल, प्रधान आरक्षक विशाल पटेल, प्रधान आरक्षक आनंद शर्मा, आरक्षक गोर्वधन वर्मा, आरक्षक राहुल मेवाड़ा, आरक्षक वेदप्रकाश, आरक्षक नयन यादव, आरक्षक संजय जावरिया, आरक्षक होकम, आरक्षक रोहित झालावा एवं आरक्षक अर्जुन दांगी तथा साइबर सेल टीम की विशेष भूमिका रही।





