// प्रेस नोट //
जिला – शाजापुर
दिनांक :- 31.10.2026
कालापीपल पुलिस द्वारा पशु चोरी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश
पुलिस टीम ने दो बदमाशों से एक शंकर जर्सी गाय कीमती 50,000/- रुपये की जप्त की
संपूर्ण घटना इस प्रकार है कि – दिनांक 26.09.2026 को फरियादी अखिलेश तिवारी पिता घासीराम तिवारी उम्र 30 साल निवासी बिसनखेड़ी के द्वारा थाना कालापीपल पर रिपोर्ट लेख करवाई गई कि दिनांक 25–26 सितंबर की दरमियानी रात फरियादी के कच्चे मकान में बंधी एक शंकर जर्सी गाय कीमती 50,000/- रुपये की अज्ञात आरोपी द्वारा चोरी कर ले जाने की सूचना दी गई। उक्त रिपोर्ट पर से थाना कालापीपल पर अपराध क्रमांक 509/2026 धारा 305(ए), 331(4) बीएनएस का पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया।
घटना के तारतम्य में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदया शाजापुर श्रीमती प्रियंका शुक्ला द्वारा जिले में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं अज्ञात आरोपियों की त्वरित गिरफ्तारी हेतु कड़े निर्देश दिए गए थे। जिसके पालन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री महेन्द्र तारणेकर व अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्री निमेष देशमुख शुजालपुर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कालापीपल निरीक्षक प्रवीण कुमार पाठक के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।
गठित टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दिनांक 31.10.2026 को आरोपी शुभम शर्मा पिता बेनीप्रсад शर्मा उम्र 30 साल निवासी ग्राम बिसनखेड़ी व दिनेश राने पिता शंकरलाल राने उम्र 45 साल निवासी रामडी थाना कालापीपल को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से चोरी गई एक शंकर जर्सी गाय कीमती 50,000/- रुपये एवं घटना में प्रयुक्त एक बोलेरो पिकअप वाहन कीमती 13,00,000/- रुपये जप्त किया गया।
सराहनीय भूमिका :-
उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी कालापीपल निरीक्षक प्रवीण कुमार पाठक, उप निरीक्षक मुनेश्वर राम भगत, प्रधान आरक्षक विशाल पटेल, प्रधान आरक्षक विवेक गोस्वामी, प्रधान आरक्षक सतीश रावत, आरक्षक नयन यादव, आरक्षक वेदप्रकाश परमार, आरक्षक सतीश गौतम, आरक्षक पंकज जोमर, आरक्षक होकम कारपेंटर, आरक्षक गोर्धन वर्मा, आरक्षक शैलेंद्र वर्मा, आरक्षक अर्जुन दांगी, आरक्षक राहुल, आरक्षक अखिल वर्मा एवं साइबर सेल टीम से प्र.आर. विकास तिवारी, आर. अनिल सक्सेना, आर. राजेश दांगी, आर. घनश्याम व आर. रोहित बिलावलिया की मुख्य भूमिका रही।






