// प्रेस नोट //
जिला शाजापुर
दिनांक : 12 नवम्बर 2026

### चोरी के 02 सप्ताह के अंदर मोहन बड़ोदिया पुलिस को मिली बड़ी सफलता
### चोरी गई भैंस एवं पाड़ा बरामद, वारदात करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार

*घटना का विवरण :-*

पुलिस अधीक्षक जिला शाजापुर श्रीमती प्रियंका शुक्ला के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री महेंद्र तारणेकर तथा एसडीओपी शाजापुर श्रीमती कीर्ति बघेल के नेतृत्व में चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।

इसी तारतम्य में दिनांक 21.10.2026 को ग्राम मंडोदा से चोरी गई भैंस एवं बछड़ा (पाड़ा) के संबंध में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रियंका शुक्ला के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री महेंद्र सिंह तारणेकर तथा एसडीओपी शाजापुर श्रीमती कीर्ति बघेल के नेतृत्व में टीम गठित कर सुदृढ़ मुखबिर सूचना के आधार पर तथा साइबर सेल शाजापुर की मदद से वारदात करने वाले 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों द्वारा दरवाजे का ताला तोड़ने में प्रयुक्त एक लोहे की टामी एवं रस्सा तथा चोरी गई भैंस व उसका पाड़ा बरामद किया गया। आरोपियों को माननीय न्यायालय शाजापुर पेश किया जाएगा।

*सराहनीय कार्य का विवरण :-*

उक्त सराहनीय कार्य में थाना मोहन बड़ोदिया थाना प्रभारी निरीक्षक मनीषा शर्मा एवं उनकी टीम के उपनिरीक्षक जी.पी. चौबे, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक 35 हेमेन्द्र सिंह जादौन, आरक्षक 256 कपिल यादव, आरक्षक 345 जीवन सिंह राजपूत, आरक्षक 172 रामेश्वर दांगी, आरक्षक 449 सोनू यादव, आरक्षक 53 शैलेन्द्र गुर्जर तथा साइबर सेल शाजापुर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

keyboard_arrow_up
Skip to content