// प्रेस नोट //
जिला शाजापुर
दिनांक : 09 सितम्बर 2026

थाना कोतवाली पुलिस को मिली सफलता

चोरी के आरोपी गिरफ्तार, करीब ₹90,000 कीमत का मशरूका बरामद

घटना का विवरण :-
दिनांक 05.09.2026 को फरियादिया रामकन्या नाहर निवासी हाट मैदान, महुपुरा द्वारा थाना कोतवाली शाजापुर पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 05.09.2026 को दोपहर करीब 12:30 बजे से शाम 04:30 बजे के मध्य अज्ञात चोर घर का ताला तोड़कर अलमारी में रखी एक जोड़ी सोने की कान की झुमकी, एक चांदी का कमर का करदोना, नगदी ₹21,000 एवं भारत गैस की खाली टंकी चोरी कर ले गए।

फरियादिया की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली शाजापुर में अपराध क्रमांक 541/2026, धारा 305(ए), 331(1) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

अपराध का खुलासा :-
शहर शाजापुर में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक शाजापुर श्रीमती प्रियंका शुक्ला के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री घनश्याम मालवीय एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) शाजापुर श्री अजय कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक संतोष वाघेला द्वारा पुलिस टीम गठित की गई।

विवेचना के दौरान घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का अवलोकन किया गया, जिसमें दो संदिग्ध युवक गैस की टंकी ले जाते हुए दिखाई दिए। सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी जानकारी के आधार पर संदिग्धों की पहचान—

1. विशाल पिता नंदकिशोर मण्डोवर, उम्र 22 वर्ष, निवासी महुपुरा, थाना कोतवाली, जिला शाजापुर।
2. रोहित उर्फ कल्ला पिता माखनलाल जाटव, उम्र 20 वर्ष, निवासी महुपुरा, थाना कोतवाली, जिला शाजापुर।

के रूप में हुई।

दोनों आरोपियों से पूछताछ करने पर उन्होंने चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपियों के कब्जे से एक जोड़ी सोने की कान की झुमकी, एक चांदी का कमर का करदोना एवं ₹21,000 नगद बरामद किए गए।

आरोपियों द्वारा चोरी की गैस टंकी महुपुरा निवासी जितेन्द्र की दुकान पर बेचना बताया गया, जिसके बाद जितेन्द्र से उक्त गैस टंकी भी बरामद की गई। इस प्रकार थाना कोतवाली पुलिस द्वारा कुल करीब ₹90,000 कीमत का चोरी गया मशरूका बरामद किया गया।

सराहनीय भूमिका :-
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष वाघेला, उ.नि. राहुल पोरवाल, प्र.आर. 199 प्रमोद नागर, आर. 165 हेमराज, आर. 301 शिशुपाल गुर्जर, आर. 728 मुकेश धाकड़ एवं आर. 77 रामप्रसाद की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

keyboard_arrow_up
Skip to content