⭐प्रेस नोट⭐
थाना मोहन बड़ोदिया, जिला शाजापुर
दिनांक : 16.06.2026
थाना मोहन बड़ोदिया पुलिस को मिली सफलता
गौवंश संबंधी प्रकरण में 7 वर्षों से फरार ₹10,000 के इनामी स्थायी वारंटी को किया गिरफ्तार
पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक शाजापुर श्री यशपाल सिंह राजपूत के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री घनश्याम मालवीय एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) शाजापुर श्री अजय कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मोहन बड़ोदिया उनि अरविंद सिंह तोमर द्वारा स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष टीम का गठन किया गया था।
गठित टीम द्वारा गौवंश संबंधी अपराध के 13 वर्ष पुराने प्रकरण में पिछले 7 वर्षों से फरार चल रहे स्थायी वारंटी एवं ₹10,000 के इनामी आरोपी सलीम उर्फ मिठिया पिता हबीब खां, उम्र 40 वर्ष, जाति मेव, निवासी ताजपुर, हाल मुकाम भैरूनाला, उज्जैन की लगातार तलाश की जा रही थी।
दिनांक 14 एवं 15 जून 2026 को पुलिस टीम द्वारा उज्जैन में रहकर आरोपी की सघन तलाश की गई। मुखबिर की सूचना एवं साइबर सेल की तकनीकी सहायता के आधार पर दिनांक 15.06.2026 को आरोपी को उसके निवास स्थान से गिरफ्तार किया गया।
उल्लेखनीय है कि उक्त स्थायी वारंटी पिछले 7 वर्षों से फरार चल रहा था तथा पुलिस टीम द्वारा दबिश दिए जाने पर हर बार घर से फरार हो जाता था। लगातार प्रयासों, सतत निगरानी एवं तकनीकी सहयोग के परिणामस्वरूप आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई।
सराहनीय भूमिका
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी उनि अरविंद सिंह तोमर, प्रधान आरक्षक हेमेन्द्र सिंह जादौन, आरक्षक संजय चौहान, आरक्षक शैलेन्द्र शर्मा, आरक्षक अर्जुन सिंह बागड़ी, आरक्षक राहुल कुम्भकार तथा साइबर सेल प्रभारी प्रधान आरक्षक विकास तिवारी एवं उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।






