// प्रेस नोट //
थाना – मोहन बड़ोदिया, जिला शाजापुर
दिनांक : 07 जुलाई 2026

थाना मोहन बड़ोदिया पुलिस को मिली बड़ी सफलता

3 लाख रुपये मूल्य की चोरी गई कॉपर केबल बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार

शाजापुर। थाना मोहन बड़ोदिया पुलिस ने सोलर ऊर्जा प्लांट से चोरी हुई कॉपर केबल के मामले का सफल खुलासा करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लगभग 900 मीटर स्ट्रिंग कॉपर केबल, जिसकी अनुमानित कीमत 3,00,000 रुपये है, बरामद की है।

घटना का विवरण :
दिनांक 22 मई 2026 को एन.टी.पी.सी. सोलर ऊर्जा प्लांट के कर्मचारी गजेन्द्र सिंह पिता चन्दर सिंह सौंधिया (उम्र 34 वर्ष), निवासी ग्राम देहरीपाल ने थाना मोहन बड़ोदिया में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 21 मई 2026 की रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा सोलर प्लांट यूनिट-2, ब्लॉक क्रमांक-3, देहरीपाल से लगभग 900 मीटर स्ट्रिंग कॉपर केबल चोरी कर ली गई है। रिपोर्ट पर थाना मोहन बड़ोदिया में अपराध क्रमांक …/2026 अंतर्गत धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

अपराध का खुलासा :
पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रियंका शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री घनश्याम मालवीय एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस), शाजापुर श्री अजय कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मोहन बड़ोदिया उपनिरीक्षक अरविन्द सिंह तोमर के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।

विवेचना के दौरान मुखबिर सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दिनांक 06 जुलाई 2026 को आरोपियों फूलसिंह पिता मदन सिंह गुर्जर (उम्र 36 वर्ष), ईश्वर पिता सीताराम गुर्जर (उम्र 40 वर्ष) एवं बाबूलाल पिता दरियाव गुर्जर (उम्र 50 वर्ष), निवासी ग्राम कृपालपुर (कोल्या), थाना कानड़, जिला आगर-मालवा को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गई 900 मीटर स्ट्रिंग कॉपर केबल, जिसकी अनुमानित कीमत 3,00,000 रुपये है, बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

सराहनीय भूमिका :
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अरविन्द सिंह तोमर, सहायक उपनिरीक्षक लाखन सिंह, आरक्षक सुरेश राठौर, शैलेन्द्र गुर्जर, शैलेन्द्र शर्मा, शिवचरण दांगी, जुझार सिंह, विष्णु दांगी एवं अर्जुन बागड़ी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

keyboard_arrow_up
Skip to content