//प्रेस नोट//
जिला-शाजापुर
दिनांक : 13.08.2026
थाना मोहन बड़ोदिया पुलिस की कार्यवाही
चोरी के अपराध में संलिप्त फरार आरोपी गिरफ्तार
घटना का विवरण :-
दिनांक 07.08.2026 को फरियादी मोहनलाल पिता सिद्धनाथ, जाति बलाई, उम्र 45 वर्ष, निवासी डंगीचा द्वारा रिपोर्ट की गई कि दिनांक 03.08.2026 को दोपहर करीब 02:50 बजे वह अपनी बजाज कंपनी की प्लेटिना मोटरसाइकिल क्रमांक MP-42-MP-7504 से अपने खेत पर खेती-बाड़ी का कार्य करने गया था। उसने मोटरसाइकिल को अपने खेत के बाहर रास्ते पर खड़ा किया था। कुछ देर बाद वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां नहीं मिली। कोई अज्ञात चोर उसकी मोटरसाइकिल चोरी कर ले गया, जिसकी कीमत करीब 40,000 रुपये है।
फरियादी की रिपोर्ट पर थाना मोहन बड़ोदिया में अपराध क्रमांक पंजीबद्ध कर धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण विवेचना में लिया गया।
अपराध का खुलासा :-
विवेचना के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमती प्रियंका शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री घनश्याम मालवीय एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस), शाजापुर श्री अजय कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मोहन बड़ोदिया निरीक्षक मनीषा शर्मा एवं पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण, आसपास के लोगों से पूछताछ तथा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराध का खुलासा किया गया।
पुलिस टीम द्वारा मुख्य आरोपी सोनू पिता लखन कंजर, उम्र 26 वर्ष, निवासी माधौपुर कंजर डेरा, थाना सुंदरसी को दिनांक 08.08.2026 को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी गई मोटरसाइकिल क्रमांक MP-42-MP-7504, कीमत करीब 40,000 रुपये, बरामद की गई थी।
अपराध में संलिप्त आरोपी लवकुश उर्फ संतोष सिसोदिया पिता नारायण, जाति कंजर, उम्र 25 वर्ष, निवासी माधौपुर कंजर डेरा, थाना सुंदरसी, घटना दिनांक से फरार चल रहा था। आरोपी की तलाश के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 12.08.2026 को आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी से अन्य चोरी की वारदातों के संबंध में पूछताछ की गई। आरोपी को आज दिनांक 13.08.2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका :-
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक मनीषा शर्मा, उनि अरविंद सिंह तोमर, सउनि विजय सिंह, प्रआर जगदीश दांगी, आरक्षक रामेश्वर दांगी, आरक्षक अनिल सेन, आरक्षक चालक विष्णु दांगी, आरक्षक सुरेश राठौर, आरक्षक अर्जुन सिंह बागड़ी, आरक्षक कपिल यादव एवं सैनिक अर्जुन सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।





