// प्रेस नोट //
जिला शाजापुर
दिनांक : 14 अक्टूबर 2026
थाना मोहन बड़ोदिया पुलिस को मिली बड़ी सफलता
चोरी के मामले में 7 माह से फरार आरोपी गिरफ्तार, ₹75,000 का मशरूका बरामद
पुलिस अधीक्षक शाजापुर श्रीमती प्रियंका शुक्ला के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री महेन्द्र सिंह तारनेकर एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस शाजापुर श्रीमती कीर्ति बघेल के मार्गदर्शन में थाना मोहन बड़ोदिया पुलिस ने चोरी के मामले में 7 माह से फरार आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गया मशरूका बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।
घटना का विवरण :
दिनांक 22.04.2026 को फरियादी जाहिद पिता मसीद खां, उम्र 38 वर्ष, निवासी आनंदीखेड़ी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 19-20.04.2026 की दरमियानी रात आरोपी उनकी पोकलेन मशीन का ड्राइवर परवेज, रीडिंग मीटर एवं चाबी, कुल कीमत ₹75,000, चोरी कर फरार हो गया। फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 110/2026, धारा 303(2), 306 बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस की कार्रवाई :
पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक मनीषा शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने मुखबिर सूचना एवं साइबर सेल शाजापुर की सहायता से चोरी के मामले में फरार आरोपी मोहम्मद परवेज पिता शेख निशार, उम्र 26 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 7, ग्राम अन्द्रा, थाना आदापुर, जिला मोतिहारी (बिहार) को मंदसौर जिले के भावगढ़ थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से चोरी गया पोकलेन मशीन का रीडिंग मीटर एवं चाबी, कुल कीमत ₹75,000, बरामद की गई। आरोपी को माननीय न्यायालय शाजापुर के समक्ष पेश किया जाएगा।
सराहनीय भूमिका :
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मनीषा शर्मा, उप निरीक्षक दिलीप भिलाला, प्रधान आरक्षक 35 हेमेन्द्र सिंह जादौन, आरक्षक 232 शिवचरण दांगी, आरक्षक 172 रामेश्वर दांगी, आरक्षक 345 जीवनसिंह राजपूत तथा साइबर सेल शाजापुर के आरक्षक 516 धनश्याम राजपूत , आरक्षक 79 अनिल सक्सेना की महत्वपूर्ण भूमिका रही।






