// प्रेस नोट //
जिला शाजापुर
दिनांक : 31.10.2026

थाना शुजालपुर मण्डी पुलिस को मिली बड़ी सफलता

बुजुर्ग व्यक्ति से उसके विकलांग लड़के को पूजा-पाठ कर ठीक करने के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी गिरफ्तार, कुल 10 लाख 75 हजार रुपये का मशरूका जप्त

दिनांक 19.09.2026 को आवेदक विजय बामनिया पिता गोवर्धन सिंह बामनिया, उम्र 75 वर्ष, निवासी देहण्डी के द्वारा रिपोर्ट की गई कि दिनांक 11.09.2026 को मेरे घर पर एक साड़ी बेचने वाली महिला आई, जिसने अपना नाम रानी बताया. जिसने मेरे दिव्यांग लड़के को देखकर बोला की मैं एक गुरुजी को जानती हूँ, जो तुम्हारे लड़के को पूजा-पाठ कर ठीक कर देंगे, जिसमें 04 लाख रुपये लगेंगे. उस महिला और उसके पति व सुदामा गुरुजी ने मिलकर आवेदक से 04 लाख रुपये दिव्यांग लड़के को ठीक करने के नाम पर ले लिए. आवेदन जाँच पर से थाना शुजालपुर मण्डी पर अपराध क्रमांक 372/2026 धारा 318(4) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमती प्रियंका शुक्ला एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री महेन्द्र तारणेकर जिला शाजापुर के निर्देशन में एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्रीमान निमेष देशमुख अनुभाग शुजालपुर के मार्गदर्शन में ठगी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किए जाने हेतु विशेष टीम गठित की गई थी. गठित टीम के द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुये गठित टीम के द्वारा सायबर सेल की मदद से मोबाईल नम्बर की सीडीआर व मुखबीर सूचना तंत्र के माध्यम से आरोपीगण रामनिवास गौंड उर्फ सुदामा, कैया गौंड एवं उसकी पत्नी बुलई उर्फ रानी निवासीगण शाहगढ़ जिला सागर को गिरफ्तार कर ठगी की राशि में से 02 लाख 75 हजार रुपये व घटना में प्रयुक्त टीयूवी कार क्रमांक एमपी 15 सीबी 7180 कीमती 08 लाख रुपये को जप्त किया गया है. गठित टीम के द्वारा कुल मशरूका 10 लाख 75 हजार रुपये को जप्त किया गया.

सराहनीय भूमिका:
उक्त कार्य में निरीक्षक शिवकुमार यादव थाना प्रभारी थाना शुजालपुर मण्डी, उनि तेजप्रकाश बोहरे, प्रआर 123 रंजीत भानेरिया, प्रआर 50 सचिन सिसोदिया, प्रआर 223 बलराम यादव, आरक्षक 564 संजय परमार, आरक्षक 106 संदीप यादव, आरक्षक 177 रविकांत यादव एवं सायबर सेल से आरक्षक घनश्याम राजपूत की सराहनीय भूमिका रही है.

keyboard_arrow_up
Skip to content