//प्रेस नोट//
जिला शाजापुर
दिनांक: 15.10.2026
थाना शुजालपुर सिटी पुलिस की कार्रवाई
अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 8.4 ग्राम एमडी ड्रग जब्त कर आरोपी को किया गिरफ्तार।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमती प्रियंका शुक्ला एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री महेंद्र तारनेकर, जिला शाजापुर के निर्देशन में तथा श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्री निमेष देशमुख, अनुविभाग शुजालपुर के मार्गदर्शन में थाना शुजालपुर सिटी पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के क्रय-विक्रय करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने हेतु विशेष टीम गठित की गई थी। गठित टीम द्वारा थाना क्षेत्र में लगातार निगरानी रखकर विश्वसनीय मुखबिरों को सक्रिय किया गया।
घटना एवं पुलिस कार्रवाई का विवरण
दिनांक 14.10.2026 को थाना शुजालपुर सिटी पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि शुजालपुर के तालाबपुरा कब्रिस्तान के पास एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग लेकर मौजूद है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा।
पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम दानिश खान, पिता युनुस खान, उम्र 23 वर्ष, निवासी टीला मोहल्ला, थाना शुजालपुर सिटी बताया। आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 8.4 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग, जिसकी अनुमानित कीमत ₹40,000/- है, जब्त किया गया।
उक्त मामले में थाना शुजालपुर सिटी पर अपराध क्रमांक 340/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी को दिनांक 14.10.2026 को माननीय न्यायालय शाजापुर के समक्ष पेश किया जाएगा।
सराहनीय भूमिका
उक्त कार्रवाई में उनि. श्री ईनिम टोप्पो, थाना प्रभारी शुजालपुर सिटी, सउनि. बहादुरसिंह, आरक्षक 605 योगेन्द्र सिंह गुर्जर, आरक्षक 99 रामबाबू सिसोदिया, आरक्षक 66 योगेन्द्र परमार, आरक्षक 576 राहुल सोंधिया, आरक्षक 70 बलराम वर्मा एवं आरक्षक 319 रवि रघुवंशी की सराहनीय भूमिका रही।
पुलिस अधीक्षक
जिला शाजापुर (म.प्र.)






