//प्रेस नोट//
जिला शाजापुर
दिनांक : 11 जुलाई 2026

थाना सुनेरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता

थाना सुनेरा पुलिस द्वारा 08 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद, लगभग ₹1.20 लाख मूल्य के मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को लौटाए गए

पुलिस अधीक्षक शाजापुर श्रीमती प्रियंका शुक्ला के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री घनश्याम मालवीय एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) शाजापुर श्री अजय कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना सुनेरा पुलिस द्वारा गुमशुदा मोबाइल फोनों की तलाश हेतु लगातार विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है।

इसी अभियान के अंतर्गत थाना सुनेरा पुलिस ने केंद्रीय उपकरण पहचान रजिस्टर (CEIR) पोर्टल एवं तकनीकी विश्लेषण की सहायता से विभिन्न स्थानों से 08 गुमशुदा मोबाइल फोन सफलतापूर्वक बरामद किए, जिनकी अनुमानित कुल कीमत लगभग ₹1 लाख 20 हजार है।

प्राप्त शिकायतों पर थाना सुनेरा पुलिस द्वारा निरंतर तकनीकी प्रयास एवं आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए गुमशुदा मोबाइल फोनों को ट्रेस कर बरामद किया गया। समस्त वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरांत सभी मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए गए। अपने खोए हुए मोबाइल वापस मिलने पर हितग्राहियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शाजापुर पुलिस का आभार व्यक्त किया।

महत्वपूर्ण भूमिका

इस सराहनीय कार्रवाई में थाना प्रभारी सुनेरा उपनिरीक्षक अंकित मुकाती, प्रधान आरक्षक रविन्द्र राय, प्रधान आरक्षक सुधीर यादव, आरक्षक गोविन्द चन्द्रवंशी, आरक्षक अरुण यादव, आरक्षक राहुल वर्मा, आरक्षक अखिलेश भंडारी, साइबर सेल आरक्षक घनश्याम एवं आरक्षक रोहित की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

शाजापुर पुलिस की अपील

➡️ मोबाइल गुम होने पर तत्काल CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।
➡️ किसी भी साइबर अपराध की सूचना तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 अथवा www.cybercrime.gov.in पर दें।
➡️ किसी भी अज्ञात लिंक, कॉल, ओटीपी या संदिग्ध संदेश पर विश्वास न करें तथा अपनी बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें।
➡️ साइबर सुरक्षा संबंधी किसी भी सहायता के लिए अपने निकटतम पुलिस थाना अथवा साइबर सेल से संपर्क करें।

 

keyboard_arrow_up
Skip to content