// प्रेस नोट //
जिला शाजापुर
दिनांक : 17 नवम्बर 2026
पुलिस अधीक्षक द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले 07 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को “POLICE PRIDE” पुरस्कार से किया गया सम्मानित
अपराधों के निराकरण, अवैध हथियारों की बरामदगी, चोरी गए मशरूका की बरामदगी एवं साइबर धोखाधड़ी के प्रकरण में सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को मिला सम्मान।
विशेष उपलब्धि: 02 पुलिसकर्मियों को दूसरी बार “POLICE PRIDE” पुरस्कार से किया गया सम्मानित।
पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रियंका शुक्ला द्वारा पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य, कर्तव्यनिष्ठा एवं सराहनीय पुलिसिंग के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से दिनांक 17.11.2026 को प्रातः 11:30 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय शाजापुर में “POLICE PRIDE” पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विभिन्न थानों में अपराधों के निराकरण, अवैध हथियारों की बरामदगी, चोरी गए मशरूका की बरामदगी एवं ऑनलाइन धोखाधड़ी के प्रकरण में प्रभावी कार्यवाही करने वाले पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
1. थाना शुजालपुर मंडी – ऑनलाइन ट्रेडिंग धोखाधड़ी के प्रकरण में उत्कृष्ट कार्यवाही
थाना शुजालपुर मंडी पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 390/2026, धारा 318(4), 3(5) बीएनएस एवं धारा 66डी आईटी एक्ट के प्रकरण में अवैध रूप से एडवाइजरी ऑफिस संचालित कर मोबाइल एवं फर्जी सिम कार्ड का उपयोग कर लोगों के साथ धोखाधड़ी करने वाले आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई।
पुलिस द्वारा तकनीकी साक्ष्यों एवं बैंक खातों की जानकारी के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया।
इस उत्कृष्ट कार्यवाही में सराहनीय भूमिका निभाने पर आरक्षक 564 संजय परमार को “POLICE PRIDE” पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
* आरक्षक 564 संजय परमार को पूर्व में भी एक बार “POLICE PRIDE” पुरस्कार प्राप्त हो चुका है। इस बार पुनः उत्कृष्ट कार्य के लिए चयनित होने पर उन्हें दूसरी बार यह सम्मान प्राप्त हुआ है।
2. थाना सुनेरा – अवैध हथियार बरामदगी में उत्कृष्ट कार्यवाही
थाना सुनेरा पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 301/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के प्रकरण में दिनांक 14.11.2026 को आरोपी के कब्जे से एक अवैध लोहे का देशी .315 बोर कट्टा, एक जिंदा कारतूस एवं मोटरसाइकिल बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
इस सराहनीय कार्यवाही में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले—
1. उपनिरीक्षक डी. लकड़ा
2. आरक्षक 95 अभिषेक गुप्ता
3. आरक्षक 353 गोविन्द चन्द्रवंशी
को “POLICE PRIDE” पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
3. थाना मोहन बड़ोदिया – चोरी गई भैंस एवं पाड़े की बरामदगी
थाना मोहन बड़ोदिया में अपराध क्रमांक 359/2026, धारा 305(ए), 331(4) बीएनएस के प्रकरण में दिनांक 21.10.2026 को फरियादी के वेयरहाउस के अंदर से अज्ञात बदमाश द्वारा मुर्रा नस्ल की भैंस एवं पाड़ा चोरी कर लिया गया था।
पुलिस द्वारा साइबर सहायता एवं मजबूत मुखबिर तंत्र के आधार पर आरोपियों को चिह्नित कर पूछताछ की गई तथा चोरी गई भैंस एवं पाड़ा, जिनकी अनुमानित कीमत 70,000 रुपये है, बरामद किए गए।
इस उत्कृष्ट कार्यवाही में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले—
1. प्रधान आरक्षक 35 हेमेन्द्र सिंह जादौन
2. आरक्षक 449 सोनू यादव
3. आरक्षक 256 कपिल यादव
को “POLICE PRIDE” पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
आरक्षक 256 कपिल यादव को पूर्व में भी एक बार “POLICE PRIDE” पुरस्कार प्राप्त हो चुका है। इस बार पुनः उत्कृष्ट कार्य के लिए चयनित होने पर उन्हें दूसरी बार यह सम्मान प्राप्त हुआ है।
इस प्रकार कुल 07 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को “POLICE PRIDE” पुरस्कार से सम्मानित किया गया, जिनमें आरक्षक 564 संजय परमार एवं आरक्षक 256 कपिल यादव को दूसरी बार यह पुरस्कार प्राप्त हुआ।
शाजापुर पुलिस द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को प्रोत्साहित कर उनका मनोबल बढ़ाने एवं बेहतर पुलिसिंग के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
शाजापुर पुलिस – आपकी सुरक्षा, हमारा संकल्प।






