//प्रेस नोट//
जिला शाजापुर
दिनांक : 31जुलाई 2026
आज दिनांक 31जुलाई 2026 को पुलिस विभाग के तीन अधिकारियों—सहायक उपनिरीक्षक सतीश पंजाबी, सहायक उपनिरीक्षक रोशन सिंह तोमर एवं सहायक उपनिरीक्षक सोभाग सिंह के सेवानिवृत्त होने पर पुलिस विभाग द्वारा भावभीनी विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय शाजापुर श्रीमती प्रियंका शुक्ला द्वारा तीनों अधिकारियों को शॉल, श्रीफल, प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी गईं। सहायक उपनिरीक्षक सतीश पंजाबी ने पुलिस विभाग में लगभग 42 वर्षों, सहायक रोशन सिंह तोमर ने लगभग 37 वर्षों तथा सहायक उपनिरीक्षक सोभाग सिंह मेवाडा ने लगभग 32 वर्षों तक अपनी सेवाएँ प्रदान कीं। अपने सेवा काल के दौरान तीनों अधिकारियों ने कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ दायित्वों का निर्वहन कर विभाग में उत्कृष्ट योगदान दिया, जिसकी सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सराहना की।
विदाई समारोह के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सेवानिवृत्त अधिकारियों के कार्यों एवं सेवाओं को स्मरण करते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना की तथा उनके भावी जीवन के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
इस अवसर परअनुविभागीय पुलिस अधिकारी श्री अजय मिश्रा, रक्षित निरीक्षक शाजापुर श्रीमती वंदना सिंह, सूबेदार दीपिका डावर, हेड क्लर्क विष्णु प्रसाद व्यास ,वेतन शाखा प्रभारी के.पी. चौहान एवं पुलिस कार्यालय का समस्त स्टाफ, अन्य अधिकारी-कर्मचारी एवं सेवानिवृत्त अधिकारियों के परिजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम आत्मीय एव भावनात्मक वातावरण में संपन्न हुआ।







