// प्रेस नोट //
जिला शाजापुर
दिनांक : 24 अक्टूबर 2026

// प्रेस नोट //
जिला शाजापुर
दिनांक : 24 अक्टूबर 2026

बेरछा पुलिस को मिली बड़ी सफलता

अड़ीबाजी एवं एससी/एसटी एक्ट के प्रकरण में 03 माह से फरार आरोपी गिरफ्तार

जिला शाजापुर के थाना बेरछा में दिनांक 24.06.2026 को फरियादी ओमप्रकाश पंवार निवासी ग्राम कुलमनखेड़ी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि शाम लगभग 06:00 बजे आरोपी रविन्द्र गुर्जर अपने साथी आरोपी शैलेन्द्र गुर्जर, अनिल अस्तेय, ओमप्रकाश, सचिन एवं धरम उर्फ धर्मेन्द्र गुर्जर के साथ उसकी दुकान पर आया तथा शराब पीने के लिए पैसों की मांग की। फरियादी द्वारा पैसे नहीं देने पर आरोपियों ने जातिसूचक एवं अश्लील गाली-गलौज कर मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी।

फरियादी की रिपोर्ट पर थाना बेरछा में अपराध क्रमांक 132/2026, धारा 119(1), 115(2), 296, 351(3), 125, 3(5) बीएनएस एवं धारा 3(1)(द), 3(1)(ध), 3(2)(VA) एससी/एसटी एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में आरोपी शैलेन्द्र गुर्जर, अनिल अस्तेय, ओमप्रकाश, सचिन एवं धरम उर्फ धर्मेन्द्र गुर्जर को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। प्रकरण में आरोपी रविन्द्र पिता निर्भयसिंह गुर्जर निवासी ग्राम भीलसामी घटना दिनांक से ही फरार था। आरोपी एक आदतन अपराधी है, जो पुलिस से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। उसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक शाजापुर द्वारा ईनाम की उद्घोषणा भी की गई थी।

पुलिस की कार्रवाई

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक शाजापुर श्रीमती प्रियंका शुक्ला के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री महेन्द्र तारणेकर एवं एसडीओपी डॉ. नागेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशन में थाना प्रभारी बेरछा उप निरीक्षक अरविन्दसिंह तोमर द्वारा विशेष टीम गठित की गई।

गठित टीम द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर दिनांक 23.10.2026 को आरोपी रविन्द्र पिता निर्भयसिंह गुर्जर निवासी ग्राम भीलसामी, थाना बेरछा, जिला शाजापुर को भीलसामी के जंगल में घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

सराहनीय भूमिका

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक अरविन्दसिंह तोमर, उप निरीक्षक सूरजभानसिंह ढिल्लन, सहायक उप निरीक्षक रघुनाथसिंह राठौड़, प्रधान आरक्षक रामपालसिंह राठौड़, प्रधान आरक्षक इन्द्रजीत चौहान, प्रधान आरक्षक पिंकु यादव, आरक्षक कुमेरसिंह यादव, आरक्षक रूपसिंह यादव, आरक्षक दीपक साहू, आरक्षक राम भाटी, आरक्षक अरुण सितपरा तथा साइबर सेल शाजापुर के आरक्षक घनश्याम राजपूत एवं आरक्षक राजेश दांगी की सराहनीय भूमिका रही।

keyboard_arrow_up
Skip to content