// प्रेस नोट //
जिला शाजापुर
दिनांक 04.11.2026
मक्सी थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता
डोडा चूरा तस्करी में 5 वर्षों से फरार चल रहे 10,000/- रुपये के स्थाई गिरफ्तारी वारंटी को जिला रतलाम से किया गिरफ्तार।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय शाजापुर श्रीमती प्रियंका शुक्ला, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री महेन्द्र तारणेकर एवं श्रीमान एसडीओपी महोदय डॉ. नागेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देशन में नारकोटिक्स अपराधों में फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत फरार स्थाई वारंटियों की धरपकड़ हेतु निर्देशित किया गया है।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार थाना प्रभारी मकसी निरीक्षक श्री मदन इवने के नेतृत्व में थाना स्तर पर फरार स्थाई वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गई।
इसी क्रम में थाना मकसी पुलिस टीम को मुखबिर से प्राप्त सूचना पर ग्राम सेमलिया, थाना ताल, जिला रतलाम से डोडा चूरा तस्करी के प्रकरण में पिछले 5 वर्षों से फरार चल रहे आरोपी श्यामा उर्फ श्यामलाल पाटीदार पिता मांगीलाल पाटीदार, उम्र 43 वर्ष, निवासी ग्राम सेमलिया, थाना ताल, जिला रतलाम को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई।
उक्त आरोपी के विरुद्ध 10,000/- रुपये का स्थाई गिरफ्तारी वारंट जारी था। आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय शाजापुर के समक्ष पेश किया जाएगा।
उक्त इनामी वारंटी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी मकसी निरीक्षक मदन इवने, सउनि नरेन्द्रसिंह बुन्देला, प्र.आर. 697 आनंद शर्मा, प्र.आर. 24 राजेश जाट एवं प्र.आर. 167 नीलेश जामलिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
शाजापुर पुलिस की फरार एवं इनामी आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई निरंतर जारी है।






