// प्रेस नोट //

जिला शाजापुर
दिनांक : 31 अक्टूबर 2026

“युवा सृजन जन सुरक्षा संवाद कार्यक्रम” का हुआ समापन

पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रियंका शुक्ला के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में लगभग 600 छात्र-छात्राएं हुए लाभान्वित

पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार दिनांक 05 जुलाई 2026 को प्रारंभ किए गए “युवा सृजन जन सुरक्षा संवाद कार्यक्रम” का समापन आज दिनांक 31 अक्टूबर 2026 को पुलिस अधीक्षक जिला शाजापुर श्रीमती प्रियंका शुक्ला एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री महेंद्र तारणेकर के निर्देशन में शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक-1, शाजापुर के सभागार में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के अंतर्गत शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक-1, शाजापुर एवं बालकृष्ण शर्मा नवीन शासकीय महाविद्यालय के लगभग 600 छात्र-छात्राओं को पुलिस विभाग एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त सहयोग से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया गया। इनमें कानून एवं संविधान, नागरिकों के अधिकार एवं कर्तव्य, महिला अपराध, बाल सुरक्षा, साइबर अपराध, नशामुक्ति, सड़क सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन जैसे विषय शामिल रहे।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रियंका शुक्ला द्वारा कार्यक्रम में सहभागिता करने वाले समस्त छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को कानून के प्रति जागरूक रहने, अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों को समझने तथा समाज में सुरक्षा एवं जागरूकता का संदेश प्रसारित करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारीगण

कार्यक्रम में पुलिस विभाग की ओर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री महेंद्र तारणेकर, रक्षित निरीक्षक श्रीमती वंदना सिंह, सूबेदार श्रीमती नेहा पवार, उप निरीक्षक श्री अखिलेश चौहान, प्रधान आरक्षक रविंद्र उपाध्याय, आरक्षक योगेश भाटी एवं महिला आरक्षक साक्षी शुक्ला सहित अन्य पुलिस अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

शिक्षा एवं उच्च शिक्षा विभाग की ओर से जिला शिक्षा अधिकारी सुश्री दीपा कीर, एवं बी.के.एस.एन. महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. मीनू गिडवानी, सोनू मालवीय (क्रीड़ा अधिकारी), प्रोफेसर अभिषेक पाटीदार, जिला खेलकूद अधिकारी एवं उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य श्री हेमेंद्र यादव, अध्यापक संतोष मालवीय, रेखा पुरोहित, माखन धानुक एवं ज्योति धाकड़ सहित शिक्षकगण एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

सराहनीय कार्य का विवरण

“युवा सृजन जन सुरक्षा संवाद कार्यक्रम” के माध्यम से पुलिस एवं शिक्षा विभाग के समन्वय से विद्यार्थियों को कानून, सुरक्षा एवं सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया। इस पहल से लगभग 600 छात्र-छात्राएं लाभान्वित हुए।

keyboard_arrow_up
Skip to content