// प्रेस नोट //
जिला शाजापुर
दिनांक : 18 नवम्बर 2026
साइबर सुरक्षा एवं डिजिटल इंटेलिजेंस पर एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित, CEIR, TAFCOP एवं संचार साथी पोर्टल के प्रभावी उपयोग की दी गई जानकारी
आज दिनांक 18 नवम्बर 2026 को प्रातः 11:00 बजे पुलिस कंट्रोल रूम, शाजापुर में साइबर सुरक्षा एवं डिजिटल इंटेलिजेंस के संबंध में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन दूरसंचार विभाग से आए प्रतिनिधियों श्री गोपाल कुर्मी एवं श्री राहुल जैन द्वारा किया गया। उनके द्वारा संचार साथी पोर्टल के अंतर्गत CEIR Portal एवं TAFCOP के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
प्रशिक्षण के दौरान साइबर सुरक्षा, डिजिटल इंटेलिजेंस एवं साइबर अपराधों की रोकथाम तथा विवेचना से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। साथ ही CEIR पोर्टल के माध्यम से गुम एवं चोरी हुए मोबाइल फोन को ब्लॉक कराने, उनकी स्थिति का पता लगाने एवं बरामदगी की प्रक्रिया तथा TAFCOP पोर्टल के माध्यम से किसी व्यक्ति के नाम पर जारी मोबाइल कनेक्शनों की जानकारी प्राप्त करने के संबंध में विस्तारपूर्वक समझाया गया।
इसके अतिरिक्त दूरसंचार विभाग (DoT) की विभिन्न डिजिटल सुरक्षा पहलों की जानकारी देते हुए चक्षु (Chakshu) सुविधा के माध्यम से संदिग्ध एवं धोखाधड़ी वाले संदेशों की रिपोर्ट करने तथा डिजिटल इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म (DIP) की उपयोगिता के बारे में बताया गया। संचार साथी पोर्टल के माध्यम से मोबाइल उपकरणों की प्रामाणिकता जांचने एवं साइबर धोखाधड़ी की रोकथाम में इन सुविधाओं के महत्व से भी अवगत कराया गया।
प्रशिक्षण में CEIR पोर्टल की कार्यप्रणाली, नवीन सुविधाओं एवं व्यावहारिक उपयोग का प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही CEIR पोर्टल का प्रभावी उपयोग कर गुम मोबाइल फोन रिकवर करने में उत्कृष्ट कार्य करने वाले थाना कोतवाली हेल्प डेस्क के आरक्षक क्रमांक 523 अनिल परमार एवं थाना कालापीपल हेल्प डेस्क के आरक्षक क्रमांक 525 राहुल मेवाड़ा को सम्मानित किया गया ।
दूरसंचार विभाग के श्री आशीष पाठक (additional director general telecom ) भोपाल के द्वारा एवं शाजापुर पुलिस के द्वारा साइबर अपराधों के संबंध में की जा रही विशेष कार्यवाहीयो हेतु प्रोत्साहित किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की तकनीकी दक्षता बढ़ाना, दूरसंचार विभाग एवं पुलिस के मध्य समन्वय को मजबूत करना तथा साइबर एवं डिजिटल अपराधों की रोकथाम एवं विवेचना की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाना रहा।
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक शाजापुर श्रीमती प्रियंका शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री महेंद्र तारणेकर, रक्षित निरीक्षक श्रीमती वंदना सिंह, सूबेदार श्रीमती नेहा पवार सहित जिले के समस्त SDOP, समस्त थाना प्रभारी, समस्त हेल्प डेस्क एवं साइबर सेल स्टाफ उपस्थित रहे।






