// प्रेस नोट //
जिला शाजापुर
दिनांक : 19 सितम्बर 2026
“सृजन युवा जन संवाद” कार्यक्रम अंतर्गत शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक-1 शाजापुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय, भोपाल एवं लोक शिक्षण संचालनालय, मध्यप्रदेश के संयुक्त निर्देशानुसार संचालित “सृजन युवा जन संवाद” कार्यक्रम के अंतर्गत शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक-1, शाजापुर में विद्यार्थियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान कक्षा 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों को भारतीय संविधान, बाल अधिकार, जे.जे. एक्ट, पॉक्सो अधिनियम, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा, नारकोटिक्स एवं डायल-112 सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी गई।
विद्यार्थियों को कानूनी अधिकार एवं कर्तव्यों, साइबर अपराध से बचाव, नशे के दुष्प्रभाव, सड़क सुरक्षा, बाल संरक्षण कानूनों तथा आपातकालीन परिस्थितियों में डायल-112 सेवा का उपयोग करने की प्रक्रिया के संबंध में जागरूक किया गया तथा सुरक्षित एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में विधिक जागरूकता, सुरक्षा के प्रति सजगता एवं जिम्मेदार नागरिकता की भावना विकसित करना तथा पुलिस एवं विद्यार्थियों के बीच संवाद एवं विश्वास को मजबूत करना है।
कार्यक्रम में पुलिस एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों, शिक्षकों तथा जन साहस संस्था के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम में उपस्थित रहे—
रक्षित निरीक्षक शाजापुर श्रीमती वंदना सिंह, थाना प्रभारी कोतवाली श्री संतोष वाघेला, सूबेदार दीपिका डाबर, उप निरीक्षक अखिलेश चौहान, उप निरीक्षक जया सुनेरी,महिला कांस्टेबल साक्षी शुक्ला, विद्यालय के प्राचार्य श्री हेमेंद्र यादव, संतोष कुमार माली, सुयश प्रताप सिंह तोमर, श्रीमती ज्योति धाकड़ एवं श्रीमती प्रीति उपाध्याय सहित अन्य उपस्थित रहे।
शाजापुर पुलिस द्वारा “सृजन युवा जन संवाद” कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को कानून, सुरक्षा, अधिकारों एवं आपातकालीन पुलिस सेवाओं के प्रति जागरूक कर सुरक्षित समाज के निर्माण तथा पुलिस-जन संवाद को मजबूत करने के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।







