// प्रेस नोट //
जिला शाजापुर
दिनांक : 08 सितम्बर 2026

अवैध शराब एवं ज्वलनशील पदार्थ के विरुद्ध शाजापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

1000 लीटर महुआ लाहन नष्ट, 215 लीटर अवैध पेट्रोल जब्त; आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज

पुलिस अधीक्षक शाजापुर श्रीमती प्रियंका शुक्ला द्वारा जिले में अवैध शराब के परिवहन, भंडारण एवं विक्रय पर प्रभावी रोकथाम हेतु अभियान चलाकर कार्रवाई करने तथा मुखबिर तंत्र को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री घनश्याम मालवीय एवं एसडीओपी श्री डॉ. नागेन्द्र प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सुन्दरसी निरीक्षक केशर राजपूत के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई की गई।

दिनांक 08.09.2026 को थाना सुन्दरसी पुलिस एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम माधोपुर कंजर डेरा, देवड़ा कंजर डेरा एवं बांगली कंजर डेरा में दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान नाले के पास बनी टापरियों में ड्रमों में रखा कच्ची शराब बनाने में उपयोग होने वाला लगभग 1000 लीटर महुआ लाहन नष्ट किया गया।

इसके पश्चात मुखबिर सूचना पर ग्राम सुन्दरसी में राजस्व विभाग एवं आबकारी विभाग की टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई की गई। विरेन्द्र सिंह उमठ, उम्र 40 वर्ष, निवासी सुन्दरसी के मकान स्थित शटर वाली दुकान की तलाशी लेने पर 200 लीटर क्षमता के ड्रम में लगभग 180 लीटर तथा प्लास्टिक केन में लगभग 35 लीटर, कुल 215 लीटर पेट्रोल जैसा तरल पदार्थ पाया गया। साथ ही पेट्रोल निकालने की नली, झब्बी एवं एक लीटर का माप भी बरामद किया गया।

आरोपी से उक्त पेट्रोल रखने संबंधी वैध लाइसेंस/अनुमति के संबंध में पूछताछ करने पर कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। पुलिस द्वारा लगभग 215 लीटर पेट्रोल, जिसकी अनुमानित कीमत ₹24,725/- है, विधिवत जब्त किया गया। जब्त पदार्थ के नमूने प्रयोगशाला जांच हेतु सुरक्षित किए गए।

आरोपी विरेन्द्र सिंह उमठ के विरुद्ध धारा 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम एवं धारा 287 बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में आरोपी को धारा 35(3) बीएनएसएस के तहत न्यायालय में उपस्थित होने हेतु सूचना पत्र तामील कराया गया।

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी सुन्दरसी निरीक्षक केशर राजपूत, उनि. रामेश्वर पटेल, उनि. केदार पटेल, उनि. महेन्द्र सिंह चौहान, प्रआर. 93 नीलेश आर्य, प्रआर. 379 राजमल बामनिया, प्रआर. 157 गोविंद मुजाल्दे, आर. 134 वृन्दावन एवं आर. 744 रविन्द्र कुशवाह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्रवाई में जिला आबकारी विभाग एवं राजस्व विभाग की टीम का भी उल्लेखनीय सहयोग रहा।

keyboard_arrow_up
Skip to content