// प्रेस नोट //
जिला शाजापुर
दिनांक : 18 सितम्बर 2026

गुम इंसानों की दस्तयाबी हेतु शाजापुर पुलिस का विशेष अभियान

विशेष अभियान के दौरान 49 पुरुष एवं 78 महिलाएं सहित कुल 127 गुम इंसानों को किया गया दस्तयाब

पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रियंका शुक्ला के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री घनश्याम मालवीय के मार्गदर्शन में लगातार की जा रही प्रभावी कार्रवाई

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, जिला शाजापुर श्रीमती प्रियंका शुक्ला के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री घनश्याम मालवीय के मार्गदर्शन में जिले में गुम इंसानों की तलाश एवं दस्तयाबी हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य गुम हुए व्यक्तियों की शीघ्र तलाश कर उन्हें सकुशल उनके परिजनों तक पहुंचाना रहा।

अभियान के प्रथम चरण में दिनांक 01 सितम्बर से 08 सितम्बर 2026 तक पुलिस टीमों द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए 34 पुरुष एवं 35 महिलाओं को दस्तयाब किया गया।

अभियान के द्वितीय चरण में दिनांक 09 सितम्बर से 18 सितम्बर 2026 तक पुलिस टीमों द्वारा कार्रवाई करते हुए 15 पुरुष एवं 43 महिलाओं को दस्तयाब किया गया।

इस प्रकार दोनों चरणों में पुलिस द्वारा कुल 49 पुरुष एवं 78 महिलाएं, इस प्रकार कुल 127 गुम इंसानों को दस्तयाब किया गया।

पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रियंका शुक्ला एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री घनश्याम मालवीय द्वारा जिले के समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गुम इंसानों की तलाश को प्राथमिकता देते हुए संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया है। निर्देशों के पालन में पुलिस टीमों द्वारा विभिन्न स्थानों पर तलाश एवं आवश्यक पतारसी करते हुए गुम इंसानों को दस्तयाब कर उनके परिजनों तक पहुंचाने की कार्रवाई की जा रही है।

अभियान आगे भी रहेगा जारी

शाजापुर पुलिस द्वारा गुम इंसानों की तलाश एवं दस्तयाबी का विशेष अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। शेष गुम इंसानों की तलाश के लिए पुलिस टीमों द्वारा लगातार प्रयास किए जाएंगे तथा उपलब्ध तकनीकी एवं मैदानी संसाधनों का उपयोग करते हुए गुम व्यक्तियों को शीघ्र दस्तयाब कर सकुशल उनके परिजनों से मिलाने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

keyboard_arrow_up
Skip to content