/ प्रेस नोट //
जिला शाजापुर
दिनांक : 26 अक्टूबर 2026
चोरी के मामले में थाना अचोवंतिपुर बड़ोदिया पुलिस को मिली बड़ी सफलता, नर्मदा नल-जल योजना के चोरी हुए पाइपों सहित ₹73,85,000 का मशरूका जब्त
लोडिंग वाहन एवं क्रेन की मदद से पाइप चोरी करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक शाजापुर श्रीमती प्रियंका शुक्ला एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री महेंद्र तारणेकर द्वारा जिले में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु सभी थाना प्रभारियों को लगातार निर्देश दिए जा रहे हैं। इसी क्रम में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री डॉ. नागेंद्र प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अवंतिपुर बड़ोदिया उपनिरीक्षक रामेश्वर पटेल एवं चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक आरसी यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।
घटना का विवरण एवं पुलिस कार्रवाई
थाना अवंतिपुर बड़ोदिया पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक महिंद्रा लोडिंग वाहन एवं क्रेन के माध्यम से पोलायकलां क्षेत्र में नर्मदा नल-जल योजना के पाइप चोरी कर ले जाए जा रहे हैं। मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची तथा महिंद्रा लोडिंग वाहन क्रमांक GJ 17 XX 7701 एवं क्रेन फराना कंपनी क्रमांक MP 37 ZC 2301 के साथ पाइप चोरी कर ले जा रहे आरोपियों को पकड़ा।
पुलिस द्वारा आरोपी नरबत सिंह पिता भारत सिंह परमार, उम्र 44 वर्ष, निवासी भोजपुरा; इरान साईं पिता हसमुद्दीन, उम्र 22 वर्ष, निवासी माधोपुर बेरिया, थाना गोनाहा, जिला पश्चिम चंपारण, बिहार को गिरफ्तार किया गया।
आरोपियों से गहन पूछताछ करने पर अन्य आरोपी इशराद उर्फ सोनू, पिता शहजाद अहमद, उम्र 43 वर्ष, निवासी गुलमोहर कॉलोनी, धार; मोहम्मद अलीम पिता मोहम्मद जाकिर, उम्र 22 वर्ष, निवासी न्यू आनंद नगर, अधारताल, जबलपुर; एवं मोहम्मद अर्शो पिता मोहम्मद समीम, उम्र 22 वर्ष, निवासी अधारताल कटरा, जबलपुर के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई। पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
आरोपियों के कब्जे से एक लोडिंग वाहन क्रमांक RJ 09 GF 3800, मारुति स्विफ्ट कार क्रमांक MP 20 ZZ 2691 एवं घटना में उपयोग किए गए 02 मोबाइल फोन सहित कुल ₹73,85,000 का मशरूका जब्त किया गया।
सराहनीय कार्य
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक रामेश्वर पटेल, उपनिरीक्षक आरसी यादव, सहायक उपनिरीक्षक उदय खान, प्रधान आरक्षक 75 धर्मेंद्र चौहान, आरक्षक 156 कमलेश आवले, आरक्षक 144 सुमित पटेल, आरक्षक 280 तेज सिंह सेंधव, सैनिक 57 भगवान सिंह, सैनिक 41 रामसिंह, सैनिक 56 करण सिंह तथा साइबर टीम प्रधान आरक्षक 641 विकास तिवारी, आरक्षक 516 घनश्याम राजपूत एवं आरक्षक 360 राजेश दांगी का सराहनीय योगदान रहा।






