// प्रेस नोट //
जिला शाजापुर
दिनांक : 23 अक्टूबर 2026

थाना मोहन बड़ोदिया पुलिस ने किया साइबर फ्रॉड का खुलासा

साइबर ठगी के प्रकरण में ₹1,51,000 बरामद, 1930 की मदद से ₹53,000 होल्ड कराए

थाना मोहन बड़ोदिया पुलिस को साइबर फ्रॉड के अपराध में बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस अधीक्षक शाजापुर श्रीमती प्रियंका शुक्ला के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री महेन्द्र तारणेकर तथा एसडीओपी अनुभाग शाजापुर श्रीमती कीर्ति बघेल के नेतृत्व में लगातार आम जनता के साथ हो रहे साइबर फ्रॉड के विरुद्ध कार्रवाई कर आरोपियों की पतारसी करने हेतु थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया था।

प्रकरण का विवरण एवं पुलिस कार्रवाई

उक्त निर्देशों के पालन में थाना मोहन बड़ोदिया के अपराध क्रमांक 303/2026 में त्वरित कार्रवाई करते हुए 1930 की मदद से गए हुए कुल मशरूका ₹2,11,055 में से ₹53,000 होल्ड कराए गए तथा शेष राशि की पतारसी करते हुए खातों को फ्रीज कराया जाकर जानकारी प्राप्त की गई।

थाना प्रभारी द्वारा टीम गठित कर प्राप्त जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए पतारसी एवं बरामदगी हेतु टीम को गुजरात राज्य रवाना किया गया। टीम द्वारा अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर बड़ी मशक्कत से आरोपी संजय फालके, पिता संपतराव फालके, निवासी अहमदाबाद सिटी की तलाश की गई, जो अपना पता बदलकर रह रहा था।

पुलिस टीम द्वारा आरोपी की तलाश कर फ्रॉड में गई राशि में से ₹98,000 नकद एवं एटीएम जब्त किया गया। इस प्रकार पीड़ित के कुल ₹1,51,000 बरामद किए गए।

गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ में आरोपी द्वारा बताया गया कि गरीब मजदूर लोगों के नाम से सिम लेकर उनकी सिम से सिम बॉक्स का इस्तेमाल करके आम लोगों को टारगेट किया जाता था। उन्हें फोन पर लालच देकर अपने जाल में फंसाकर बाद में डरा-धमकाकर घटना को अंजाम दिया जाता था।

सराहनीय भूमिका

उक्त अपराध की पतारसी एवं खुलासे में थाना मोहन बड़ोदिया से थाना प्रभारी निरीक्षक मनीषा शर्मा, उप निरीक्षक दिलीप भिलाला, आरक्षक शिवचरण दांगी, शैलेन्द्र सिंह गुर्जर, कपिल यादव, साइबर सेल शाजापुर से प्रआर विकास तिवारी, आरक्षक घनश्याम राजपूत की मुख्य भूमिका रही।

keyboard_arrow_up
Skip to content