थाना सुनेरा पुलिस द्वारा 05 साल से फरार चल रहे नाबालिक के साथ दुष्कर्म करने वाले 5000 रुपये ईनामी आरोपी स्थाई वारंटी को गुजरात से किया गिरफ्तार घटना का संक्षिप्त विवरण
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय शाजापुर द्वारा पूर्व से फरार चल रहे अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था , इसी तारतम्य मे पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेशानुसार , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय शाजापुर व एसडीओपी महोदय शाजापुर के निर्देशन मे थाना प्रभारी थाना सुनेरा द्वारा थाना सुनेरा के पाक्सो एक्ट व बलात्कार के अपराध मे करीबन वर्ष 2022 से फरार चल रहे 5000 रु. के ईनामी स्थाई वारंटी आरोपी देवकरण पिता लालजीराम निवासी धामन्दा जिला रागगढ़ की गिरफ्तारी हेतु टीम का गठन कर गुजरात रवाना किया गया था ,जो टीम के अथक प्रयास व सायबर सेल की मदद से उक्त फरार आरोपी स्थाई वारंटी देवकरण पिता लालजीराम उम्र 35 साल निवासी धामन्दा जिला रागगढ़ को वाकानेर (मोरवी) गुजरात से गिरफ्तार किया गया और माननीय न्यायालय पेश किया गया । उक्त आरोपी स्थाई वारंटी की गिरफ्तारी हेतु पूर्व मे श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा 5000 रुपये का ईनाम भी घोषित किया था ।
सराहनीय कार्य – उप.निरीक्षक श्री अंकित मुकाती थाना प्रभारी सुनेरा, प्रआर.168 महेश मालवीय , आर.293 नवीन नागर एवं सायबर सेल सेल प्रभारी विकास तिवारी एवं उनकी टीम आर.घनश्याम राजपुत , आर. राजेश दांगी , आर. अनिल सक्सैना की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

 

 

keyboard_arrow_up
Skip to content