// प्रेस नोट //
जिला शाजापुर
दिनांक : 24 जुलाई 2026

पवन चक्कियों में तोड़फोड़ कर ₹2 लाख की क्षति पहुंचाने वाले चार आरोपियों को थाना लालघाटी पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिनांक 10.07.2026 को फरियादी राहुल शर्मा पिता श्री ओमप्रकाश शर्मा, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम बमोरी, थाना सुनेरा, जिला शाजापुर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि अज्ञात/नामजद आरोपियों ने पवन चक्कियों में पत्थरों से तोड़फोड़ कर लगभग ₹2 लाख की क्षति पहुंचाई है।

प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर थाना लालघाटी में अपराध क्रमांक 141/2026 अंतर्गत धारा 324(5), 125 एवं 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक शाजापुर श्रीमती प्रियंका शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री घनश्याम मालवीय एवं एसडीओपी शाजापुर श्री अजय कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी लालघाटी द्वारा विशेष टीम गठित कर दिनांक 23.07.2026 को निम्नलिखित आरोपियों को अभिरक्षा में लिया गया—

1. सोनीलाल उर्फ सोनू पिता आत्माराम गुर्जर, उम्र 34 वर्ष, निवासी ग्राम बोरदा गुर्जर, थाना तराना, जिला उज्जैन।

2. सुरेश पिता मानसिंह गुर्जर, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम खेरखेड़ी, थाना लालघाटी, जिला शाजापुर।

3. ज्ञानसिंह पिता चंदरसिंह गुर्जर, उम्र 34 वर्ष, निवासी ग्राम खेरखेड़ी, थाना लालघाटी, जिला शाजापुर।

4. दीवानसिंह पिता अमरसिंह गुर्जर, उम्र 36 वर्ष, निवासी ग्राम बोरदा गुर्जर, थाना तराना, जिला उज्जैन।

 

सभी आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण में विधि अनुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।

सराहनीय भूमिका :
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी लालघाटी, प्रधान आरक्षक मुकेश पटेल, प्रधान आरक्षक चंद्रपाल जाट एवं आरक्षक रोहित की सराहनीय भूमिका रही।

keyboard_arrow_up
Skip to content