// प्रेस नोट //
जिला शाजापुर
दिनांक: 25 जुलाई 2026

पुलिस लाइन शाजापुर में रक्तदान एवं निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर संपन्न; सीपीआर प्रशिक्षण और ‘राह-वीर’ योजना की दी गई जानकारी

पुलिस लाइन शाजापुर में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी विशाल रक्तदान शिविर एवं निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान लगभग 102 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया तथा करीब 150 लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

इसके अतिरिक्त, आपातकालीन परिस्थितियों में जीवनरक्षक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से 500 से अधिक ग्राम रक्षा समिति, नगर रक्षा समिति के सदस्यों एवं आम नागरिकों को सीपीआर (CPR) का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों की समय पर सहायता के लिए संचालित ‘राह-वीर’ योजना की विस्तृत जानकारी देकर उपस्थित लोगों को जागरूक किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक शाजापुर श्रीमती प्रियंका शुक्ला द्वारा स्वयं रक्तदान कर किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री घनश्याम मालवीय, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) शाजापुर श्री अजय मिश्रा, रक्षित निरीक्षक श्रीमती वंदना सिंह, थाना प्रभारी यातायात श्री सौरभ शुक्ला, थाना प्रभारी सुनेरा श्री अंकित मुकाती, थाना प्रभारी मोहन बड़ोदिया श्री अरविंद तोमर, थाना प्रभारी अजाक श्री रामचंद्र नागर तथा थाना प्रभारी महिला थाना श्रीमती आशा सोलंकी सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

शिविर में स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ चिकित्सकों ने अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं प्रदान कीं। इनमें जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. कमला आर्य, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. मनोज पंचोली, डॉ. मयंक मंगल, डॉ. स्मृति ठाकुर, डॉ. शैलेश ठाकुर, डॉ. तेजपाल सिंह जादोन, डॉ. महेंद्र गुप्ता, डॉ. कपिल सहाय, डॉ. यशवंत नायक, डॉ. सचिन नायक, डॉ. एस.डी. जायसवाल तथा डॉ. राजकुमार पाटीदार शामिल रहे।

रक्तदान प्रक्रिया को सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने में डॉ. रानू गुप्ता एवं उनकी संपूर्ण ब्लड बैंक टीम का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग के अन्य चिकित्सक, ब्लड बैंक स्टाफ तथा पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

शाजापुर पुलिस ने अधिक से अधिक लोगों से स्वैच्छिक रक्तदान करने तथा सड़क दुर्घटनाओं एवं अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में घायल व्यक्तियों की सहायता के लिए आगे आने का आह्वान किया।

 

 

 

 

keyboard_arrow_up
Skip to content