// प्रेस नोट //
जिला शाजापुर
दिनांक : 31 जुलाई 2026

मोहन बड़ोदिया पुलिस को बड़ी सफलता, गैस गोदाम में हुई चोरी का खुलासा, 03 आरोपी गिरफ्तार

चोरी गए 05 घरेलू गैस सिलेंडर, पल्सर मोटरसाइकिल एवं मोबाइल फोन सहित कुल ₹1,00,000 मूल्य का मशरूका बरामद

घटना का संक्षिप्त विवरण

दिनांक 11.06.2026 को फरियादी देवकरण मालवीय पिता स्व. मांगीलाल मालवीय, उम्र 38 वर्ष, निवासी पुराना चैमा द्वारा थाना मोहन बड़ोदिया में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 10-11 जून 2026 की रात्रि में अज्ञात आरोपियों ने देवशक्ति एचपी गैस ग्रामीण वितरण एजेंसी के गोदाम का ताला तोड़कर एचपी कंपनी के 05 घरेलू भरे हुए गैस सिलेंडर, गोदाम के सामने खड़ी पल्सर मोटरसाइकिल तथा गोदाम के सामने गुमटी पर सो रहे सिद्धनाथ मालवीय का वीवो कंपनी का मोबाइल फोन चोरी कर लिया।

रिपोर्ट पर थाना मोहन बड़ोदिया में अपराध क्रमांक दर्ज कर धारा 303(2), 305(ए), 331(4) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

पुलिस की प्रभावी कार्यवाही

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक शाजापुर श्रीमती प्रियंका शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री घनश्याम मालवीय एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) शाजापुर श्री अजय कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मोहन बड़ोदिया उनि अरविन्द सिंह तोमर के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई।

पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण किया गया, आसपास के लोगों से पूछताछ की गई, सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया गया तथा साइबर सेल से तकनीकी सहायता प्राप्त की गई। साथ ही पूर्व में चोरी की घटनाओं में संलिप्त रहे संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ एवं मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।

लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप दिनांक 30.07.2026 को घटना में संलिप्त तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया—

1. शिवनारायण उर्फ शिवा पिता कैलाश मालवीय, उम्र 24 वर्ष, निवासी शिव पहाड़ी, कानड़, जिला आगर-मालवा।
2. अम्बाराम पिता देवीसिंह मालवीय, उम्र 20 वर्ष, निवासी बोरखेड़ी, थाना कानड़, जिला आगर-मालवा।
3. अजय पिता गोर्वधन मालवीय, उम्र 21 वर्ष, निवासी शिव पहाड़ी, कानड़, जिला आगर-मालवा।

आरोपियों के कब्जे से चोरी गया मशरूका बरामद किया गया, जिसमें—

– एचपी कंपनी के 05 घरेलू भरे हुए गैस सिलेंडर (कीमत ₹20,000)
– एक पल्सर मोटरसाइकिल (कीमत ₹70,000)
– एक वीवो कंपनी का मोबाइल फोन (कीमत ₹10,000)

कुल बरामद मशरूका की कीमत लगभग ₹1,00,000 है।

गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

सराहनीय भूमिका

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी उनि अरविन्द सिंह तोमर, सउनि लाखन सिंह राजपूत, प्रधान आरक्षक मो. शरीफ, प्रधान आरक्षक रविशंकर चौधरी, प्रधान आरक्षक भंवरलाल वर्मा, आरक्षक शैलेन्द्र गुर्जर, आरक्षक शैलेन्द्र शर्मा, आरक्षक अनिल सेन, आरक्षक राहुल जाट, आरक्षक अर्जुन सिंह बागड़ी, आरक्षक सुरेश राठौर, आरक्षक जीवन राजपूत, आरक्षक नितेश सेन, आरक्षक शिवचरण डांगी, आरक्षक कपिल यादव, सैनिक अर्जुन सिंह तथा सायबर सेल प्रभारी प्रधान आरक्षक विकास तिवारी एवं आरक्षक अनिल सक्सेना की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

 

keyboard_arrow_up
Skip to content