// प्रेस नोट //
जिला शाजापुर
दिनांक : 31 अक्टूबर 2026
रात्रि कांबिंग गश्त में शाजापुर पुलिस को मिली सफलता, ₹10,000 का इनामी स्थाई वारंटी गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रियंका शुक्ला के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री महेंद्र तारणेकर के मार्गदर्शन में जिले में फरार आरोपियों एवं स्थाई वारंटियों की धरपकड़ हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
थाना अवंतिपुर बड़ोदिया, चौकी तिलावद की कार्रवाई
रात्रि कांबिंग गश्त के दौरान थाना अवंतिपुर बड़ोदिया पुलिस एवं चौकी तिलावद की टीम द्वारा विशेष प्रकरण क्रमांक 10/2020, विशेष न्यायालय शाजापुर (NDPS एक्ट) में फरार चल रहे ₹10,000 के इनामी स्थाई वारंटी गोलू पिता कैलाश मेवाड़ा, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम रिचड़ी, थाना आष्टा को दिनांक 31.10.2026 को ग्राम पानखेड़ी, थाना कालापीपल से गिरफ्तार किया गया।
सराहनीय कार्य का विवरण
रात्रि कांबिंग गश्त के दौरान पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे ₹10,000 के इनामी स्थाई वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई।






