// प्रेस नोट //

जिला शाजापुर
दिनांक : 28 अक्टूबर 2026

शुजालपुर मंडी पुलिस की बड़ी सफलता

वर्ष 2023 के गांजा तस्करी के मामले में फरार ₹10,000 के इनामी आरोपी को शुजालपुर मंडी पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा दिनांक 27.10.2026 से 15 दिवसीय राज्य स्तरीय नारकोटिक्स विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक शाजापुर श्रीमती प्रियंका शुक्ला के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री महेंद्र तारणेकर के मार्गदर्शन में जिले के समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया है।

इसी क्रम में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस शुजालपुर श्री निमेष देशमुख के निर्देशन में शुजालपुर मंडी पुलिस टीम ने थाना बेरछा के अपराध क्रमांक 44/2023, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में फरार चल रहे आरोपी आकाश पिता राकेश मेसकर, उम्र 23 वर्ष, निवासी भीलखेड़ी रोड, शुजालपुर मंडी को मुखबिर सूचना के आधार पर दिनांक 28.10.2026 को रेलवे प्लेटफॉर्म शुजालपुर मंडी से गिरफ्तार किया। आरोपी की गिरफ्तारी पर ₹10,000 का इनाम घोषित था।

सराहनीय कार्य

उक्त कार्रवाई में निरीक्षक शिवकुमार यादव, थाना प्रभारी शुजालपुर मंडी, प्रआर 223 बलराम यादव, आरक्षक 475 पवन परमार, आरक्षक 564 संजय, आरक्षक 121 मांगीलाल लववंशी एवं आरक्षक 479 अंजु तोमर की सराहनीय भूमिका रही।

 

keyboard_arrow_up
Skip to content