// प्रेस नोट //

जिला शाजापुर
दिनांक : 28 अक्टूबर 2026

सुनेरा पुलिस की बड़ी सफलता

वर्ष 2023 में गांजा तस्करी के मामले में फरार 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी को सुनेरा पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा दिनांक 27.10.2026 से 15 दिवसीय राज्य स्तरीय नारकोटिक्स विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक शाजापुर श्रीमती प्रियंका शुक्ला के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री महेंद्र तारणेकर के मार्गदर्शन में जिले के समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया है।

इसी क्रम में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस शाजापुर श्रीमती कीर्ति बघेल के निर्देशन में सुनेरा पुलिस टीम ने थाना सुनेरा के अपराध क्रमांक 394/2023, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में फरार चल रहे आरोपी भैरू पिता जगदीश माली, उम्र 32 वर्ष, निवासी अयोध्या बस्ती, आगर मालवा को गिरफ्तार किया है। आरोपी की गिरफ्तारी पर 10,000 रुपये का इनाम घोषित था। आरोपी को मुखबिर सूचना के आधार पर आगर मालवा से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय शाजापुर के समक्ष पेश किया गया।

सराहनीय भूमिका

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी सुनेरा उनि अंकित मुकाती, प्रआर 49 कपिल नागर, आर 63 सुधीर तोमर, आर 219 तेजपालसिंह, आर 95 अभिषेक गुप्ता, आर 498 अखिलेश भंडारी, साइबर सेल टीम शाजापुर एवं थाना कोतवाली के आरक्षक 12 आशीष शुक्ला का विशेष योगदान रहा।

keyboard_arrow_up
Skip to content