// प्रेस नोट //
जिला शाजापुर
दिनांक : 15 सितम्बर 2026

₹2,60,000 की साइबर ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना शुजालपुर मंडी पुलिस को मिली बड़ी सफलता

दिनांक 06.12.26 को फरियादिया हेमा मालवीय, निवासी पंचवटी परिसर, शाजापुर मंडी द्वारा रिपोर्ट किया गया कि दिनांक 06.12.25 को मोबाइल नंबर 9589312247 से फरियादिया के मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले ने अपना नाम मनोज सरयाम, डिप्टी डायरेक्टर भोपाल (एन.एच.एम.) की पोस्ट पर पदस्थ होना बताया गया। फरियादिया का ट्रांसफर इंदौर कराने के नाम पर फरियादिया एवं फरियादिया की सहेली श्रेष्ठा अधिकारी से कुल ₹2,60,000 की साइबर ठगी की गई। फरियादिया की रिपोर्ट पर थाना शुजालपुर मंडी में अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती प्रियंका शुक्ला एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री घनश्याम मालवीय, जिला शाजापुर के निर्देशन में एवं श्रीमान एसडीओपी शुजालपुर श्री निमेश देशमुख के मार्गदर्शन में साइबर संबंधी ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किए जाने हेतु विशेष टीम गठित की गई थी।

गठित टीम द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए फरियादिया के बैंक खाते संबंधी साइबर ठगी के प्रकरण में प्राप्त ऑनलाइन ठगी की राशि में से ₹88,408/- रुपये की राशि होल्ड कराई गई, उक्त राशि को बैंक से संपर्क कर पुनः फरियादिया के खाते में ट्रांसफर कराई जा चुकी है एवं गठित टीम द्वारा अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी हेतु निरंतर प्रयास किया जा रहा था।

गठित टीम द्वारा अपराध के आरोपी की गिरफ्तारी हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे थे। उक्त क्रम में अपराध के आरोपी महेंद्र पिता शेखमणी तिवारी, उम्र 38 साल, निवासी उस्तान, थाना कोतमा, जिला अनूपपुर को माननीय न्यायालय शुजालपुर से पीआरओ प्राप्त कर अपराध के संबंध में पूछताछ की गई एवं अपराध के मुख्य आरोपी की तलाश में गठित टीम को जिला सागर के लिए रवाना किया गया।

टीम द्वारा अथक प्रयास कर साइबर ठगी करने वाले मुख्य आरोपी नयनदीप पिता हल्काई बंसल, उम्र 22 साल, निवासी ग्राम मुहली बमौरा, थाना बहेरिया, जिला सागर को सागर से पकड़ा गया, जिससे अपराध के संबंध में पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी द्वारा बताया गया कि उसके बड़े भाई दिपक बंसल एवं महेंद्र तिवारी के द्वारा हेमा मालवीय को फोन कर अपने आपको मनोज सरयाम, डिप्टी डायरेक्टर भोपाल (एन.एच.एम.) की पोस्ट पर पदस्थ होना बताकर हेमा मालवीय एवं श्रेष्ठा अधिकारी का ट्रांसफर इंदौर कराने के नाम पर कुल ₹2,60,000 रुपये की साइबर ठगी की गई थी।

आरोपी नयनदीप से एक सिटी होंडा कार, जिसकी कीमत करीब ₹7,00,000/- है, जप्त की गई है। प्रकरण में आरोपी दिपक बंसल, पिता हल्काई बंसल, निवासी ग्राम मुहली बमौरा, थाना बहेरिया, जिला सागर की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किया जा रहा है। गिरफ्तार सुदा आरोपियों को आज दिनांक 15.09.26 को माननीय न्यायालय शुजालपुर पेश किया जाएगा।

पुलिस टीम की भूमिका

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक शिवकुमार यादव, थाना प्रभारी शुजालपुर मंडी, उनि तेजप्रकाश बोहरे, सउनि सुरेन्द्र सिंह घनघोरिया, आर.290 प्रहलाद जाट, आर. 179 रवि वर्मा, आर. 121 मांगीलाल लववंशी की सराहनीय भूमिका रही।

keyboard_arrow_up
Skip to content