//प्रेस नोट//
      पुलिस अधीक्षक शाजापुर श्री यशपाल सिंह राजपूत के निर्देशन में जिलेभर में आपराधिक तत्वो के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है । उक्त निर्देशो के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम मालवीय तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) बेरछा डाँ.नागेन्द्र प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक भरतसिंह किरार द्वारा थाना क्षेत्र सें चोरी गई मोटर सायकल व 02 अवैध वसुली के अपराध में फरार आरोपी धर्मेन्द्र उर्फ धरम गुर्जर निवासी भीलसामी की गिरफ्तारी हेतु एक विशेष टीम गठित की गई थी ।
गठित टीम द्वारा दिनांक 02 जुलाई 2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी धर्मेन्द्र उर्फ धरम गुर्जर पिता होकम सिंह गुर्जर उम्र 21 साल निवासी ग्राम भीलसामी के कब्जे से चोरी गई मोटर साईकिल होण्डा साईन क्र. MP 70 ME 5185 किमती 60000 रुपये की जप्त की जाकर आरोपी धर्मेन्द्र उर्फ धरम गुर्जर को गिरफ्तार किया गया । उक्त आरोपी थाना बेरछा के 02 अन्य अवैध वसुली के अपराध में भी फरार चल रहा था ,जिसे उक्त दोनो अपराधों में गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
     सराहनीय भूमिका — उक्त कार्रवाई में निम्न पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही—निरीक्षक भरतसिंह किरार थाना प्रभारी ,सउनि रघुनाथसिंह राठोड, प्रधान आरक्षक विनोद शर्मा, प्रधान आरक्षक जितेन्द्र सितपरा, प्रधान आरक्षक हरिश सक्सेना, प्रधान आरक्षक पिंकु यादव, प्रधान आरक्षक हेमेन्द्र सोलंकी, प्रधान आरक्षक रामपाल सिंह राठोड,  आरक्षक दीपक साहु, आरक्षक रुपसिंह यादव, आरक्षक कुमेरसिंह यादव ।
keyboard_arrow_up
Skip to content