// प्रेस नोट //
जिला शाजापुर
दिनांक : 05 अगस्त 2026
मोहन बड़ोदिया पुलिस को बड़ी सफलता
11 माह से फरार चोरी का आरोपी गिरफ्तार, ₹1.50 लाख की चोरी गई 26 तराफे बरामद
घटना का विवरण :
दिनांक 30.08.2025 को फरियादी रामबाबू वर्मा पिता चन्द्रबली वर्मा, निवासी आदर्श नगर कॉलोनी, शाजापुर द्वारा थाना मोहन बड़ोदिया में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 11.08.2025 की रात्रि में पुराना चैमा की पुलिया के पास से अज्ञात बदमाश उसकी ब्रिज निर्माण कार्य में उपयोग होने वाली 26 तराफे चोरी कर ले गए हैं। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना मोहन बड़ोदिया में अपराध क्रमांक अंतर्गत धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस कार्रवाई एवं आरोपी की गिरफ्तारी
पुलिस अधीक्षक शाजापुर श्रीमती प्रियंका शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री घनश्याम मालवीय एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) शाजापुर श्री अजय कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अरविन्द सिंह तोमर के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई।
विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा आरोपी अरबाज उर्फ गब्बर पिता आसिफ अली, उम्र 26 वर्ष, निवासी सारंगपुर, जिला राजगढ़ की गिरफ्तारी हेतु उसके संभावित ठिकानों एवं रिश्तेदारों के यहां कई बार दबिश दी गई। आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदलकर गिरफ्तारी से बचता रहा।
दिनांक 04.08.2026 को मुखबिर से प्राप्त विश्वसनीय सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने 11 माह से फरार आरोपी को सारंगपुर से गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी के कब्जे से चोरी गई 26 तराफे, जिनकी अनुमानित कीमत ₹1,50,000 है, बरामद कर विधिवत जप्त की गई।
प्रकरण में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपी को आज दिनांक 05.08.2026 को वैधानिक कार्रवाई उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
सराहनीय भूमिका
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अरविन्द सिंह तोमर, उपनिरीक्षक दिलीप भिलाला, प्रधान आरक्षक हेमेन्द्र जादौन, प्रधान आरक्षक भंवरलाल वर्मा, आरक्षक शैलेन्द्र शर्मा, शैलेन्द्र गुर्जर, सुरेश राठौर, कपिल यादव, विष्णु दांगी, अर्जुन बागड़ी, शिवचरण, राहुल जाट एवं जुझार सिंह एवं साइबर सेल आरक्षक राजेश दांगी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।







