// प्रेस नोट //
जिला शाजापुर, मध्यप्रदेश
दिनांक : 12 अक्टूबर 2026

पुलिस कंट्रोल रूम शाजापुर में नातरा प्रथा, झगड़ा प्रथा एवं अन्य सामाजिक कुरीतियों के कानूनी पहलुओं पर शोध कार्यक्रम आयोजित

पीएचक्यू भोपाल एवं नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, दिल्ली से आई टीम ने किया शोध

शाजापुर। पुलिस कंट्रोल रूम शाजापुर में नातरा प्रथा, झगड़ा प्रथा एवं अन्य सामाजिक कुरीतियों से जुड़े कानूनी पहलुओं पर शोध कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पुलिस मुख्यालय (पीएचक्यू), भोपाल एवं नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, दिल्ली से आए शोधकर्ताओं की टीम द्वारा आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य नातरा प्रथा, झगड़ा प्रथा एवं अन्य सामाजिक कुरीतियों से संबंधित विभिन्न कानूनी पहलुओं का अध्ययन एवं शोध करना था। इस दौरान इन सामाजिक प्रथाओं से जुड़े विषयों पर जानकारी एकत्रित करने तथा उनके कानूनी पक्षों को समझने के संबंध में शोध कार्य किया गया।

शोध कार्यक्रम में शामिल टीम के सदस्य

1. मोहित सोने (Mohit Sone) – रिसर्च एसोसिएट, परिमल (Research Associate, Parimal)
2. हिमांशी यादव (Himanshi Yadav) – रिसर्चर, नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, दिल्ली
3. समृद्धि सक्सेना (Samriddhi Saxena) – रिसर्चर, नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, दिल्ली
4. विनीत त्यागी (Vineet Tyagi) – रिसर्चर, नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, दिल्ली
5. ऋषि शुक्ला (Rishi Shukla) – आरक्षक, पीएसओ कार्यालय, पुलिस मुख्यालय (पीएचक्यू), भोपाल

विभिन्न थानों के अधिकारी एवं कर्मचारी रहे उपस्थित

शोध कार्यक्रम में शाजापुर जिले के निम्नलिखित थानों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे—

– थाना कोतवाली, शाजापुर
– महिला थाना, शाजापुर
– थाना बेरछा
– थाना मक्सी
– थाना सुनेरा

कार्यक्रम की नोडल अधिकारी उप निरीक्षक जया सुनेरी रहीं।

इस शोध कार्यक्रम के माध्यम से नातरा प्रथा, झगड़ा प्रथा एवं अन्य सामाजिक कुरीतियों से जुड़े कानूनी पहलुओं के अध्ययन पर जोर दिया गया।

जिला पुलिस शाजापुर

keyboard_arrow_up
Skip to content