// प्रेस नोट //
जिला शाजापुर
दिनांक: 16 अक्टूबर 2026
एक वर्ष से अधिक समय से लंबित लूट एवं डकैती के प्रकरण में शाजापुर पुलिस की बड़ी सफलता
एक आरोपी गिरफ्तार, ₹25,000 नकद एवं घटना में प्रयुक्त बांस का डंडा जब्त; पूर्व में चार आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती प्रियंका शुक्ला के निर्देशन में, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री महेंद्र तारोने एवं श्रीमान एसडीओपी महोदय डॉ. नागेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा थाना मक्सी एवं थाना बेरछा पुलिस ने लूट एवं डकैती के प्रकरण में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।
एक वर्ष से अधिक समय से लंबित प्रकरण में आरोपी गिरफ्तार
थाना मक्सी में एक वर्ष से अधिक समय से लंबित अपराध क्रमांक 202/2025, धारा 309(6), 296, 351(3), 127(2), 331(6), 310(2) बीएनएस के अंतर्गत दर्ज लूट एवं डकैती के प्रकरण में पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर तंत्र की सहायता से आरोपी चेतन छावड़ी, पिता छीतरमल छावड़ी, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम रलकी, कंजर डेरा को गिरफ्तार किया है।
पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से 25,000 रुपये नकद एवं घटना में प्रयुक्त एक बांस का डंडा जब्त किया गया है। आरोपी के विरुद्ध थाना मक्सी सहित अन्य थानों में भी स्थायी वारंट एवं गिरफ्तारी वारंट जारी हैं।
पूर्व में चार आरोपी गिरफ्तार, 12 लाख रुपये का मशरूका जब्त
उक्त अपराध में पुलिस द्वारा पूर्व में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे लगभग 12 लाख रुपये का मशरूका जब्त किया जा चुका है। प्रकरण में एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी पर 10,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया है। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
कार्रवाई में इनकी रही सराहनीय भूमिका
उक्त कार्रवाई में निरीक्षक मदन इवने, थाना प्रभारी मक्सी; उनि मनोहर सिंह चौहान, थाना मक्सी; उनि अरविंद सिंह तोमर, थाना प्रभारी बेरछा; निरीक्षक अरुण सिंदल (अंगुल चिन्ह); प्र.आर. 641 विकास तिवारी (साइबर सेल शाखा); आर. अनिल सक्सेना; आर. रोहित बिलावलिया; प्र.आर. 270 विनोद शर्मा; प्र.आर. 366 रामपाल; प्र.आर. 57 जितेंद्र; प्र.आर. 672 पिन्कु; सउनि संतोष रघुवंशी; सउनि नरेंद्र सिंह बुंदेला; सउनि रणेंद्र सिंह चौहान; सउनि अभिषेक दीक्षित; प्र.आर. 227 हिरदेश दांगी; प्र.आर. 167 निलेश जामलिया; प्र.आर. 455 किरण लच्छकार; प्र.आर. 09 विपिन सिंह तोमर; प्र.आर. 368 राजेश पटेल; प्र.आर. 187 रामेश्वर जाटव; आर. 08 अजय शर्मा; आर. 247 प्रेम नारायण वर्मा; आर. 160 रोहित पटेल; आर. 603 परेशराम; आर. 395 नवीन यादव एवं आर. 474 अर्पित पटेल की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।






