// प्रेस नोट //
जिला शाजापुर
दिनांक : 17 अक्टूबर 2026
साइबर सेल शाजापुर की कार्रवाई से ऑनलाइन ठगी के आवेदक को ₹1,34,399 की राशि वापस मिली
पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रियंका शुक्ला के निर्देशन में साइबर सेल शाजापुर द्वारा ऑनलाइन ठगी के आवेदक की राशि वापस कराने में सफलता प्राप्त की गई।
प्रकरण का विवरण
ग्राम मंगलाज, टेकरा मोहल्ला निवासी प्रफुल्ल कुमार कुंभकार, पिता श्री मनोहर लाल कुंभकार के साथ दिनांक 17 जुलाई 2025 को ऑनलाइन धोखाधड़ी हुई थी, जिसकी शिकायत आवेदक के द्वारा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल(NCRP) पर शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद साइबर सेल शाजापुर द्वारा कार्रवाई करते हुए संबंधित राशि होल्ड करवाई गई। इसके पश्चात माननीय न्यायालय के आदेश के पालन में ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के माध्यम से ₹1,34,399 की राशि
प्रफुल्ल कुमार कुंभकार के खाते में वापस कराई गई। यह राशि दिनांक 16 अक्टूबर 2026 को प्राप्त हुई।
सराहनीय भूमिका
उक्त कार्रवाई साइबर सेल शाजापुर टीम के द्वारा की गई।





