// प्रेस नोट //
जिला शाजापुर (म.प्र.)
दिनांक – 04.11.2026

शाजापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जिले में पहली बार एक साथ 05 जिला बदर बदमाश गिरफ्तार, पांचों के विरुद्ध पृथक-पृथक अपराध दर्ज, दो आरोपियों को भेजा जेल।

जिला बदर आदेश का उल्लंघन कर जिले में घूम रहे 05 बदमाशों को शुजालपुर सिटी पुलिस ने किया गिरफ्तार।

पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती प्रियंका शुक्ला एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री महेन्द्र तारोणकर के मार्गदर्शन में आगामी त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए गुण्डे, निगरानी बदमाशों एवं जिला बदर आदेश का उल्लंघन करने वाले बदमाशों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने हेतु लगातार निर्देशित किया जा रहा है।

इसी क्रम में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) शुजालपुर श्री निमेष देशमुख के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शुजालपुर सिटी उप निरीक्षक इमाम टोप्पो के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।

गठित पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए जिला दण्डाधिकारी, जिला शाजापुर द्वारा जारी एक-एक वर्ष की जिला बदर अवधि के आदेशों का उल्लंघन कर जिले में घूम रहे कुल 05 जिला बदर बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण निम्नानुसार है—

1. शाकिर उर्फ पन्नी पिता सफीक खां, उम्र 31 वर्ष, निवासी शुजालपुर सिटी।

2. साजिद उर्फ टीपू पिता सफीक खां, उम्र 24 वर्ष, निवासी शुजालपुर सिटी।

3. सनी उर्फ सन्नी पिता रवि मोट, उम्र 27 वर्ष, निवासी शुजालपुर सिटी।

4. भोला पिता गोविंद जाटव, उम्र 23 वर्ष, निवासी शुजालपुर सिटी।

5. राजेश उर्फ मुन्ना पिता नारायण जाटव, उम्र 23 वर्ष, निवासी शुजालपुर सिटी।

उक्त सभी पांचों आरोपियों के विरुद्ध जिला बदर आदेश का उल्लंघन करने पर धारा 14 एवं 15 मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत पृथक-पृथक अपराध पंजीबद्ध किए गए हैं। साथ ही आरोपी साजिद उर्फ टीपू पिता सफीक खां के विरुद्ध जारी स्थायी वारंट एवं गिरफ्तारी वारंट की भी तामीली की गई। कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

इस प्रकार शाजापुर पुलिस द्वारा जिले में पहली बार एक साथ पांच जिला बदर बदमाशों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया गया है।

उक्त कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) शुजालपुर एवं थाना प्रभारी शुजालपुर सिटी के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में थाना शुजालपुर सिटी पुलिस टीम तथा साइबर सेल शाजापुर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

सराहनीय भूमिका निभाने वाले अधिकारी एवं कर्मचारी :

उप निरीक्षक इनिम टोप्पो (थाना प्रभारी, थाना शुजालपुर सिटी), प्र.आर. 605 योगेन्द्र सिंह, प्र.आर. 163 रामदयाल श्रीवास्तव, आर. 257 राजेन्द्र उपाध्याय, आर. 183 महेश धपानी, आर. 99 रामबाबू सिसोदिया, आर. 319 रवि रघुवंशी, आर. 553 विकास मीणा, आर. 74 केशव पाटीदार, आर. 576 राहुल, आर. 409 मनीष शर्मा, मआर. 303 संध्या राजपूत, मआर. 389 रीना राजपूत, मआर. 323 पूनम शर्मा, मआर. 444 सुनीता जामोदिया, प्र.आर. 641 विकास तिवारी, आर. 360 राजेश डांगी, आर. 436 ललित, आर. 79 अनिल सक्सेना एवं आर. 269 रोहित बिलावलिया (साइबर सेल शाजापुर) की सराहनीय भूमिका रही।

keyboard_arrow_up
Skip to content