*सिंहस्थ-2028 प्रशिक्षण के पाँचवें दिवस पर संचार व्यवस्था एवं आपदा प्रबंधन का दिया गया व्यावहारिक प्रशिक्षण*

जिला शाजापुर में सिंहस्थ-2028 प्रशिक्षण के द्वितीय चरण के पाँचवें दिवस पर प्रशिक्षणार्थियों को विभिन्न विषयों की महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।

इस अवसर पर रेडियो एसआई श्री अंतर सिंह अहिरवार द्वारा संचार व्यवस्था, एआई आधारित सीसीटीवी कैमरों, आईसीसीसी (इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर) कंट्रोल रूम तथा ड्रोन कैमरों के माध्यम से की जाने वाली निगरानी व्यवस्था के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

इसके पश्चात होमगार्ड जिला कार्यालय, शाजापुर में श्रीमान कमांडेंट श्री विक्रम सिंह एवं उनके स्टाफ द्वारा आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान अग्निशमन, डूबने की घटनाओं में बचाव कार्य, मूविंग एवं लिफ्टिंग तकनीक, सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन), प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड) आदि विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई तथा उनका व्यावहारिक प्रदर्शन (प्रैक्टिकल) कर प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षित किया गया।

प्रशिक्षणार्थियों ने सभी विषयों को गंभीरता एवं उत्साह के साथ ग्रहण किया तथा आपदा की स्थिति में प्रभावी एवं त्वरित कार्यवाही करने की आवश्यक तकनीकों का अभ्यास किया।

 

keyboard_arrow_up
Skip to content