प्रेस नोट
जिला शाजापुर
दिनांक : 20 जून 2026

आगामी त्योहार मोहर्रम के मद्देनजर शाजापुर पुलिस द्वारा शहर में निकाला गया फ्लैग मार्च

आगामी त्योहार मोहर्रम को दृष्टिगत रखते हुए कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना एवं पुलिस के प्रति विश्वास को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज दिनांक 20 जून 2026 को पुलिस अधीक्षक शाजापुर श्री यशपाल सिंह राजपूत के निर्देशन में नगर शाजापुर में फ्लैग मार्च का आयोजन किया गया।

फ्लैग मार्च किला गेट से प्रारंभ होकर छोटा चौक, बड़ा चौक, सोमवारिया, बिलाल मस्जिद गली, लालूपुरा, कुम्हारवाड़ा, मगरिया, नाग-नागिनी रोड, पोस्ट ऑफिस चौराहा, नूर मंडी, कमरदीपुरा, चौकदारवाड़ी, गाडरीपुरा, दायरा, लकड़शाह, मीरकला एवं पिंजारवाड़ी होते हुए पुनः किला गेट पर समाप्त हुआ।

मार्च के दौरान पुलिस बल द्वारा संवेदनशील एवं प्रमुख मार्गों पर पैदल भ्रमण कर नागरिकों को शांति, सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया गया। साथ ही लोगों से त्योहार को आपसी भाईचारे एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई।

फ्लैग मार्च में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री घनश्याम मालवीय,एसडीएम महोदया सुश्री मनीषा वास्कले, नायब तहसीलदार महोदय श्री गौरव पोरवाल, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) शाजापुर श्री अजय मिश्रा,अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अनुभाग बेरछा श्री नागेंद्र प्रताप सिंह,थाना प्रभारी कोतवाली श्री संतोष वाघेला, थाना प्रभारी लालघाटी श्री अर्जुन सिंह मुजाल्दे, थाना प्रभारी महिला थाना श्रीमती आशा सोलंकी, थाना प्रभारी अजाक श्री रामचंद्र नागर, थाना प्रभारी मक्सी श्री संजय वर्मा, थाना प्रभारी बेरछा श्री भरत सिंह किरार, थाना प्रभारी सुनेरा अंकित मुकाती, थाना प्रभारी अकोदिया संजय राजपूत थाना प्रभारी सुंदरसी मनीषा शर्मा , थाना प्रभारी सलसलाई जगतसिंग सहित विभिन्न पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री घनश्याम मालवीय द्वारा नागरिकों से अपील की गई कि त्योहारों के दौरान शांति एवं भाईचारे की परंपरा को बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा सूचना की स्थिति में तत्काल पुलिस को अवगत कराएं, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

 

 

 

 

 

keyboard_arrow_up
Skip to content