//प्रेस नोट//
⭐थाना बेरछा पुलिस को मिली बड़ी सफलता⭐
10 वर्ष पुराने 2 प्रकरणों में करीबन 5 वर्ष से फरार चल रहे स्थाई वारंटी गिरफ्तार
पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक शाजापुर यशपाल सिंह राजपूत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम मालवीय तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) बेरछा डाँ.नागेन्द्र प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक भरतसिंह किरार द्वारा स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु एक विशेष टीम गठित की गई थी ।
गठित टीम द्वारा दिनांक 04 जुलाई 2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 10 वर्ष पुराने 2 अलग – अलग प्रकरणों में करीबन 5 वर्ष से फरार चल रहे स्थाई वारंटी सुरज पिता कालु कंजर निवासी छापीहेड़ा जिला राजगढ़ को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया ।
सराहनीय भूमिका — उक्त कार्रवाई में निम्न पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही—निरीक्षक भरतसिंह किरार थाना प्रभारी ,प्रधान आरक्षक 57 जितेन्द्र सितपरा, आरक्षक दीपक साहु, आरक्षक महेश कुमार ।






