//प्रेस नोट//
जिला शाजापुर दिनांक : 11 जुलाई 2026
*थाना मक्सी पुलिस को बड़ी सफलता*
डकैती की तैयारी करते 05 आरोपी गिरफ्तार, पूर्व में हुई लूट का लगभग ₹4.50 लाख मूल्य का सोना-चांदी एवं वर्तमान डकैती में प्रयुक्त KIA Sonet कार सहित कुल लगभग ₹16.50 लाख का मशरूका बरामद
पुलिस अधीक्षक जिला शाजापुर श्रीमती प्रियंका शुक्ला के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री घनश्याम मालवीय एवं एसडीओपी श्री अजय कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना मक्सी पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए डकैती की तैयारी कर रहे 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई है। आरोपियों के कब्जे से पूर्व में की गई लूट के सोना-चांदी के आभुषण, डकैती की तैयारी में प्रयुक्त KIA Sonet कार एवं अन्य उपकरण बरामद किए गए हैं।
थाना मक्सी पर पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 163/2026, धारा 331(6), 309(3) भारतीय न्याय संहिता के प्रकरण में माल एवं आरोपियों की तलाश के दौरान दिनांक 10 जुलाई 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि मक्सी बायपास एबी रोड ब्रिज के नीचे सिरोलिया रोड की ओर एक काले रंग की KIA Sonet कार क्रमांक MP-13-AK-1978 में पांच व्यक्ति, जो पारदी समुदाय की बोली बोल रहे हैं, जीयो पेट्रोल पंप, मक्सी पर डकैती डालने की योजना बना रहे हैं।
सूचना की तस्दीक एवं कार्रवाई हेतु थाना मक्सी से दो पुलिस टीमों का गठन किया गया।
पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो मुखबिर द्वारा बताए अनुसार उक्त कार दिखाई दी। पुलिस द्वारा घेराबंदी किए जाने पर कार में सवार पांचों व्यक्ति भागने लगे तथा पुलिस दल पर गिलोल से पत्थर चलाकर हमला किया। आरोपियों को पकड़ने के दौरान गुत्थम-गुत्था में एक आरोपी ने बड़े स्क्रू-ड्राइवर से आरक्षक चन्द्रशेखर जाट पर हमला कर दिया, जिससे उनके दाहिने हाथ में चोट आई। इसके बावजूद पुलिस टीम ने साहस एवं सतर्कता का परिचय देते हुए पांचों आरोपियों को पीछा कर पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपिगण—
1. मिथुन पारदी पिता किशन पारदी, उम्र 33 वर्ष, निवासी ग्राम खेजड़ा चक, हाल हड्डी मिल, जिला गुना।
2. बाली पारदी पिता करतार सिंह पारदी, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम करय्या, थाना बहादुरपुर, जिला अशोकनगर।
3. देवराज पंवार (पारदी) पिता स्व. भूपत सिंह पंवार, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम विश्वानगर, थाना धरनावदा, हाल बूढ़ा बालाजी, जिला गुना।
4. वनराज पंवार (पारदी) पिता स्व. भूपत सिंह पंवार, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम विश्वानगर, थाना धरनावदा, हाल बूढ़ा बालाजी, जिला गुना।
5. अभिषेक सेलर (केवट) पिता धनकुमार केवट, उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम पिपलोद, थाना कैंट, जिला गुना।
आरोपियों के कब्जे से डकैती की तैयारी में उपयोग किए जाने वाले औजार, जिनमें प्रेशर गैस कटर सहित अन्य सामग्री एवं KIA Sonet कार जब्त की गई। पूछताछ में आरोपियों ने *दिनांक 20 जून 2026* को लूट की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया तथा लूटा गया सोना-चांदी सिरोलिया के जंगल में छिपाकर रखना बताया।
आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने लगभग ₹4.50 लाख मूल्य का लूटा गया सोना-चांदी के आभुषण बरामद किया। कार एवं अन्य जब्त सामग्री सहित कुल लगभग ₹16.50 लाख मूल्य का मशरूका बरामद किया गया है। प्रकरण में आरोपियों से विस्तृत पूछताछ जारी है तथा अन्य वारदातों के संबंध में भी जांच की जा रही है।
सराहनिय कार्य निम्न अधि/कर्म की विशेष भुमिका रही =
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा, उपनिरीक्षक मनोहर चौहान, सहायक उपनिरीक्षक अभिषेक दीक्षित, प्रधान आरक्षक रामेश्वर जाटव, प्रधान आरक्षक राजेश पटेल, प्रधान आरक्षक विपिन सिंह तोमर, प्रधान आरक्षक निलेश जामलिया, आरक्षक चन्द्रशेखर जाट, आरक्षक रोहित पटेल, आरक्षक सुरेश मालवीय एवं आरक्षक जगदीश मीणा की सराहनीय एवं महत्वपूर्ण भूमिका रही।






