// प्रेस नोट //
जिला शाजापुर
दिनांक : 28 जुलाई 2026

थाना सुनेरा पुलिस ने चोरी के आरोपी को 24 घंटे में चोरी गया ₹1 लाख मूल्य का मशरूका बरामद किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक शाजापुर श्रीमती प्रियंका शुक्ला के निर्देशन में जिले में चोरी संबंधी अपराधों के त्वरित निराकरण एवं प्रभावी कार्रवाई के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सुनेरा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री घनश्याम मालवीय एवं एसडीओपी श्री अजयकुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना सुनेरा पुलिस ने चोरी के आरोपी को घटना के मात्र 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लगभग ₹1 लाख मूल्य का चोरी गया मशरूका बरामद किया।

घटना का संक्षिप्त विवरण

फरियादी द्वारा दिनांक 26 जुलाई 2026 की रात्रि में थाना सुनेरा पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसके डम्पर एवं ट्रैक्टर की बैटरियां अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गई हैं। उक्त रिपोर्ट पर थाना सुनेरा में अपराध क्रमांक 206/2026 धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी उप निरीक्षक श्री अंकित मुकाती के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा लगातार तलाश एवं मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया। दिनांक 28 जुलाई 2026 को मुखबिर की सूचना पर रात्रि गश्त के दौरान नाकाबंदी कर आरोपी शशिकांत उर्फ गोलू पिता राणा झाला, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम टोंककला, जाति कंजर को गिरफ्तार किया गया।

आरोपी के कब्जे से चोरी गई डम्पर की दो बैटरियां, ट्रैक्टर की दो बैटरियां तथा घटना में प्रयुक्त एक पल्सर मोटरसाइकिल सहित कुल लगभग ₹1 लाख मूल्य का मशरूका बरामद किया गया।

आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से पुलिस रिमांड प्राप्त कर उससे अन्य चोरी की घटनाओं के संबंध में पूछताछ की जाएगी।

सराहनीय कार्य

– उप निरीक्षक श्री अंकित मुकाती, थाना प्रभारी सुनेरा
– उप निरीक्षक डी. लकड़ा
– प्रधान आरक्षक 335 मोहन पटेल
– प्रधान आरक्षक 56 विष्णु चौहान
– आरक्षक 477 बृजमोहन
– आरक्षक 219 तेजपाल राणा
– आरक्षक 496 अखिलेश भंडारी
– आरक्षक 258 मनोज शर्मा
– आरक्षक 365 सुनील राजपूत
– आरक्षक 349 अरुण यादव
– आरक्षक 353 गोविंद चन्द्रवंशी
– आरक्षक 427 राहुल वर्मा

उक्त कार्रवाई में समस्त पुलिस टीम का विशेष एवं सराहनीय योगदान रहा।

keyboard_arrow_up
Skip to content