// प्रेस नोट //
जिला शाजापुर
दिनांक : 29 सितम्बर 2026

लूट एवं डकैती के आरोपी गिरफ्तार

★ बड़ी कार्रवाई ★

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती प्रियंका शुक्ला एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री घनश्याम मालवीय एवं श्रीमान एसडीओपी महोदय डॉ. नागेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में गठित टीम के द्वारा थाना प्रभारी मक्सी निरीक्षक मदन इवने एवं थाना प्रभारी बेरछा निरीक्षक भरत किरार एवं थाना प्रभारी सलसलाई जनक सिंह रावत के द्वारा एक साल से अधिक लंबित चल रहे मक्सी के अपराध क्रमांक 202/2025, धारा 309(6), 296, 351(3), 127(2), 331(6), 310(2) बी.एन.एस., लूट एवं डकैती में लुटा गया एक सोने का हार, कंदोरा, पायजेब, चांदी के गिलास, सोने की कान की बाली, सोने की चैन, सोने की अंगूठी, अन्य आभूषण एवं 50 हजार नगदी की वारदात का खुलासा किया गया।

आरोपी घटना दिनांक से फरार चल रहे थे। ज्ञात 10 हजार के इनामी बदमाशों को तकनीकी एवं मुखबिर तंत्र के माध्यम से आरोपीगण—

1. जोगिंदर उर्फ भूरा पिता फत्ता कंजर, उम्र 34 साल, निवासी रूलकी कंजर डेरा।
2. सावन पिता किशन कंजर, उम्र 23 साल, निवासी रूलकी कंजर डेरा।
3. महेंद्र पिता कमल कंजर, उम्र 23 साल, निवासी रूलकी कंजर डेरा।
4. विकास पिता माना कंजर, उम्र 28 साल, निवासी रूलकी कंजर डेरा।

को गिरफ्तार कर आरोपियों से नगद 09 लाख 90 हजार रुपये एवं घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल सहित कुल 12 लाख रुपये का मशरूका जब्त किया गया। उक्त आरोपियों पर मक्सी सहित अन्य थानों पर भी स्थायी एवं गिरफ्तारी वारंट जारी हैं।

लूट का माल बेचने वाले आरोपी

लूट का माल बेचने वाले आरोपी का नाम भूपेन्द्र पिता राजेश हाड़ा, निवासी चिड़ावद देवास है, जिसकी मृत्यु हो गई है, जिसने चोरी गए आभूषणों को बेचा था। बाद में सभी आरोपियों ने आपस में नगदी राशि का बंटवारा कर लिया था। जिसको आभूषण बचे गये थे, उसकी तलाश वैज्ञानिक साक्ष्यों के माध्यम से की जा रही है। इस संबंध में विवेचना जारी है।

फरार आरोपी

फरार आरोपी भूरिया पिता बौदिया, हाड़ा निवासी पांडा, जिला देवास एवं चेतन पिता छत्तरमल छाड़ी निवासी रूलकी, जिनकी तलाश जारी है।

सराहनीय कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका

उक्त सराहनीय कार्य में निरीक्षक मदन इवने थाना प्रभारी मक्सी, निरीक्षक भरतसिंह किरार थाना प्रभारी बेरछा, निरीक्षक जनकसिंह रावत थाना प्रभारी सलसलाई, उप निरीक्षक मनोहर चौहान थाना मक्सी, निरीक्षक वरुण सिंदल (अंगुल चिन्ह), सायबर सेल शाखा से प्र.आर. विकास तिवारी, आर. अनिल सक्सेना, आर. राजेश दांगी, आर. रोहित बिलावलिया, आर. घनश्याम राजपूत, तथा थाना मक्सी से सउनि संतोष रघुवंशी, सउनि नरेन्द्र सिंह बुंदेला, सउनि अभिषेक दीक्षित, प्र.आर. 187 रामेश्वर जाटव, प्र.आर. 368 राजेश पटेल, प्र.आर. 167 निलेश जामलिया, प्र.आर. 227 हिरदेश दांगी, प्र.आर. 24 राजेश जाट, प्र.आर. 09 विपिन तोमर, प्र.आर. ध्रुव यादव, आर. 395 नवीन यादव, आर. 474 अर्पित पटेल, आर. 181 कमल परमार, आर. 507 यादव, आर. 603 परशुराम, आरक्षक 160 रोहित पटेल, आरक्षक 247 प्रेमनारायण वर्मा , थाना बेरछा से प्र.आर. पिंकू यादव, प्र.आर. 270 विनोद शर्मा, प्र.आर. 57 जितेन्द्र सितपुरा, प्र.आर. 366 रामपालसिंह, प्र.आर. 688 रामवचन सेंगर, प्र.आर. 244 जितेन्द्र यादव, आर. 562 राम माटी, आर. 62 अरुण सितपुरा, आर. 254 दीपक साहू, आर. 404 महेश कुमार, म.आर. 340 विनुराज कुंवर , थाना सलसलाई से सउनि मनोज तिवारी, प्र.आर. रामभगवतदास, प्र.आर. दिनेश नायक तथा आर. सुभाष दांगी थाना सलसलाई की महत्वपूर्ण भूमिका रही

keyboard_arrow_up
Skip to content