// प्रेस नोट //
जिला शाजापुर
दिनांक : 29 सितम्बर 2026
“POLICE PRIDE OF THE WEEK”
उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को किया गया सम्मानित
पुलिस अधीक्षक जिला शाजापुर श्रीमती प्रियंका शुक्ला द्वारा पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को अपने कर्तव्यों के प्रति प्रोत्साहित करने एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से “POLICE PRIDE OF THE WEEK” के रूप में सम्मानित किया जाता है।
दिनांक 29.09.2026 को जिले में लंबित गंभीर अपराध की पतारसी, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी एवं लूट की गई संपत्ति की बरामदगी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले निम्न पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को “POLICE PRIDE OF THE WEEK” से सम्मानित किया गया।
थाना मक्सी
1. निरीक्षक मदन इवने
2. उनि. मनोहर चौहान
3. प्र.आर. 187 रामेश्वर जाटव
4. प्र.आर. 368 राजेश पटेल
5. प्र.आर. 227 हिरदेश दांगी
6. प्र.आर. 167 निलेश जामलिया
7. आर. 160 रोहित पटेल
थाना बेरछा
1. निरीक्षक भरत किरार
2. प्र.आर. 270 विनोद शर्मा
3. प्र.आर. 57 जितेन्द्र सितपुरा
4. आर. 562 राम माटी
5. आर. 254 दीपक साहू
थाना सलसलाई
1. निरीक्षक जनक सिंह रावत
2. सउनि. मनोज तिवारी
3. प्र.आर. 60 राम बहादुर केशवास
उक्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा थाना मक्सी के अपराध क्रमांक 202/2025, धारा 309(6), 296, 351(3), 127(2), 331(6), 310(2) बीएनएस के लूट एवं डकैती के प्रकरण में एक वर्ष से अधिक समय से फरार आरोपियों की तकनीकी एवं मुखबिर तंत्र के माध्यम से पतारसी कर जोगिंदर उर्फ भूरा पिता फत्ता कंजर उम्र 34 साल, निवासी रूलकी कंजर डेरा, सावन पिता किशन कंजर उम्र 23 साल, निवासी रूलकी कंजर डेरा, महेंद्र पिता कमल कंजर उम्र 23 साल, निवासी रूलकी कंजर डेरा एवं विकास पिता माना कंजर उम्र 28 साल, निवासी रूलकी कंजर डेरा को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई।
आरोपियों से नगद ₹09 लाख 90 हजार रुपये एवं घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल सहित कुल ₹12 लाख रुपये का मशरूका बरामद किया गया। उक्त आरोपियों पर मक्सी सहित अन्य थानों में भी प्रकरण दर्ज हैं एवं गिरफ्तारी वारंट जारी हैं।
पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया सम्मान
उक्त सभी पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा अपने कर्तव्यों का उत्कृष्ट एवं सराहनीय निर्वहन करते हुए लूट एवं डकैती के एक वर्ष से अधिक समय से लंबित प्रकरण में फरार आरोपियों की पतारसी, गिरफ्तारी एवं मशरूका बरामदगी में महत्वपूर्ण योगदान दिया गया।
इनके उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जिला शाजापुर श्रीमती प्रियंका शुक्ला द्वारा इन्हें “POLICE PRIDE OF THE WEEK” से सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया तथा भविष्य में भी इसी प्रकार कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।
शाजापुर पुलिस सदैव आपके साथ…
सुरक्षा, सेवा और विश्वास।






