//प्रेस नोट//
जिला शाजापुर
दिनांक: 18 अक्टूबर 2026
शुजालपुर मंडी पुलिस की बड़ी कार्रवाई
जुआ खेलते 8 आरोपी गिरफ्तार, ₹24,600 नगद, 52 ताश के पत्ते, 8 मोटरसाइकिल एवं 6 मोबाइल फोन सहित कुल ₹8,85,000 का मशरूका जब्त
पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रियंका शुक्ला के निर्देशन में शुजालपुर मंडी पुलिस की प्रभावी कार्रवाई
शाजापुर जिले में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने एवं जुआ-सट्टा जैसी सामाजिक बुराइयों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के लिए पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती प्रियंका शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री महेंद्र तारनेकर एवं एसडीओपी महोदय श्री निमेष कुमार देशमुख के नेतृत्व में शुजालपुर मंडी पुलिस द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई।
दिनांक 17 अक्टूबर 2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना प्रभारी निरीक्षक शिवकुमार यादव एवं उनि तेजप्रकाश बोहरे के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा ग्राम जामनेर के जंगल में दबिश दी गई।
पुलिस टीम ने मौके पर 8 व्यक्तियों को ताश के पत्तों पर रुपये-पैसों का हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेलते हुए पकड़ा। पुलिस ने घेराबंदी कर सभी 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया तथा उनके कब्जे से ₹24,600 नगद, 52 ताश के पत्ते, 8 मोटरसाइकिल एवं 6 मोबाइल फोन सहित कुल ₹8,85,000 का मशरूका जब्त किया।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम एवं विवरण
1. आशिक खाँ पिता लाल खाँ, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम जामनेर।
2. शादाब खाँ पिता अल्ताफ खाँ, उम्र 35 वर्ष, निवासी बंजीपुरा, शुजालपुर सिटी।
3. रंजीत सैनी पिता कनीराम सैनी, उम्र 50 वर्ष, निवासी मार्केटिंग सोसायटी, शुजालपुर मंडी।
4. मदन भाई पिता लच्छू भोई, उम्र 50 वर्ष, निवासी खारीकुंडी के पास, शुजालपुर मंडी।
5. गोलू उर्फ शमशाद खाँ पिता इरफान खाँ, उम्र 38 वर्ष, निवासी किला मोहल्ला, शुजालपुर।
6. आर्यन पिता राधेश्याम प्रजापत, उम्र 21 वर्ष, निवासी खारी कुंडी, वेयरहाउस रोड, शुजालपुर मंडी।
7. इरशाद पिता शफीक खाँ, उम्र 36 वर्ष, निवासी प्रेमनगर कॉलोनी, शुजालपुर मंडी।
8. सद्दाम खाँ उर्फ सईद खाँ उर्फ भूरा पिता गफ्फार खाँ, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम जामनेर।
पुलिस कार्रवाई एवं वैधानिक कार्यवाही
उक्त सभी आरोपियों के विरुद्ध थाना शुजालपुर मंडी में अपराध क्रमांक 358/26, धारा 13 जुआ एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
सराहनीय भूमिका
उक्त सराहनीय कार्रवाई में निरीक्षक शिवकुमार यादव, उनि तेजप्रकाश बोहरे, प्रआर 223 बलराम यादव, प्रआर 138 राजेश वर्मा, प्रआर 50 सचिन सिसोदिया, आरक्षक 475 पवन परमार, आरक्षक 100 विरेंद्र सिंह, आरक्षक 177 रविकांत यादव, आरक्षक 448 रामगोपाल, आरक्षक 564e संजय परमार, आरक्षक 176 अनिल यादव, आरक्षक 106 संदीप यादव, आरक्षक 121 मांगीलाल नववंशी एवं आरक्षक 306 महेश की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
शाजापुर पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई निरंतर जारी है।






