// प्रेस नोट //
जिला शाजापुर
दिनांक: 23 अक्टूबर 2026

थाना शुजालपुर मंडी पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ 292 ग्राम गांजा जप्त कर आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमती प्रियंका शुक्ला एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री महेंद्र तारनेकर जिला शाजापुर के निर्देशन में तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्रीमान निमेष देशमुख अनुभाग शुजालपुर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शुजालपुर मंडी द्वारा अवैध मादक पदार्थ के क्रय-विक्रय करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु विशेष टीम का गठन किया गया था। गठित टीम द्वारा क्षेत्र में सतत निगाह रखते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।

इसी क्रम में विश्वसनीय मुखबिर की सूचना पर दिनांक 22 अक्टूबर 2026 को कमलिया बायपास रोज तालाब के पास, शुजालपुर मंडी से आरोपी दीपक पिता हजारीलाल लववंशी (उम्र 38 वर्ष), निवासी गणेश मंदिर के पास प्रेमनगर, शुजालपुर मंडी के कब्जे से 292 ग्राम अवैध गांजा (अनुमानित कीमती ₹4,000/-) जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना शुजालपुर मंडी में अपराध क्रमांक 374/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीकृत कर विवेचना में लिया गया है तथा गिरफ्तार आरोपी को आज दिनांक 23 अक्टूबर 2026 को माननीय न्यायालय शुजालपुर में पेश किया जा रहा है।

उक्त सफलता में निरीक्षक शिवकुमार यादव (थाना प्रभारी शुजालपुर मंडी), सउनि0 जगदीश काजले, प्र.आर. 50 सचिन सिसौदिया, प्र.आर. 158 आशीष वर्मा, प्र.आर. 217 कमल मेहर, आर. 601 अभिषेक चौहान, आर. 63 सुधीर तोमर एवं आर. चालक 306 महेश की सराहनीय भूमिका रही।

पुलिस अधीक्षक
जिला शाजापुर

keyboard_arrow_up
Skip to content