// प्रेस नोट //
जिला शाजापुर
दिनांक : 27.10.2026

बेरछा पुलिस को मिली सफलता

खेतों से पानी की मोटर, स्टार्टर एवं केबल चोरी करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार, चोरी गया मशरूका बरामद

पुलिस अधीक्षक शाजापुर श्रीमती प्रियंका शुक्ला के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री महेंद्र तारणेकर एवं एसडीओपी डॉ. नागेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशन में थाना बेरछा पुलिस द्वारा खेतों से पानी की मोटर, स्टार्टर एवं केबल चोरी करने वाले 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गया मशरूका बरामद करने में सफलता प्राप्त की गई है।

घटना का विवरण एवं पुलिस कार्रवाई —

दिनांक 24 एवं 25 अक्टूबर 2026 की दरमियानी रात को फरियादी वीरेंद्र चौधरी एवं ओमप्रकाश चौधरी, निवासी ग्राम रंथभंवर, के ग्राम घनसोदा क्षेत्र स्थित खेतों से अज्ञात व्यक्ति द्वारा 05 हॉर्स पावर एवं 03 हॉर्स पावर की 02 पानी की मोटर, स्टार्टर एवं केबल चोरी कर ली गई थी। फरियादियों की रिपोर्ट पर थाना बेरछा में पृथक-पृथक अपराध क्रमांक 214/2026 एवं 215/2026, धारा 303(2) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिए गए।

दोनों अपराधों की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी बेरछा उप निरीक्षक अरविन्द सिंह तोमर द्वारा पुलिस टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर संदिग्धों से पूछताछ की गई तथा मुखबिर सूचना के आधार पर दिनांक 26.10.2026 की रात्रि में ग्राम रंथभंवर/कुलमनखेड़ी के जंगल में घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी —

1. अर्जुन कंजर पिता नागर कंजर, उम्र 40 वर्ष, निवासी कंजर डेरा रुलकी।
2. चरण गुर्जर पिता मोडसिंह गुर्जर, उम्र 27 वर्ष, निवासी आक्या चौहानी, थाना बेरछा, जिला शाजापुर।

बरामद मशरूका —

आरोपियों के कब्जे से चोरी गई 02 पानी की मोटर, स्टार्टर एवं 50 फीट केबल बरामद की गई। दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

सराहनीय भूमिका —

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक अरविन्द सिंह तोमर, उप निरीक्षक सूरजभान सिंह ढिल्लन, उप निरीक्षक मेहरबान सिंह चौहान, सउनि इसराईल खान, सउनि रघुनाथ सिंह राठौड़, सउनि कचरूलाल मालवीय, प्रधान आरक्षक पिंकु यादव, प्रधान आरक्षक रामपाल सिंह राठौड़, प्रधान आरक्षक इन्द्रजीत चौहान, प्रधान आरक्षक नटवरलाल प्रजापति, प्रधान आरक्षक जितेन्द्र सितपरा, प्रधान आरक्षक महेश सोनानिया, आरक्षक गौरव शर्मा, आरक्षक कुमेर सिंह यादव, आरक्षक रूपसिंह यादव, आरक्षक दीपक साहू, आरक्षक अरुण सितपरा एवं आरक्षक राम भाटी की सराहनीय भूमिका रही।

keyboard_arrow_up
Skip to content