// प्रेस नोट //
जिला शाजापुर
दिनांक : 08 सितम्बर 2026

“POLICE PRIDE OF THE WEEK”

उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को किया गया सम्मानित

पुलिस अधीक्षक जिला शाजापुर द्वारा पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को अपने कर्तव्यों के प्रति प्रोत्साहित करने एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से “POLICE PRIDE OF THE WEEK” के रूप में सम्मानित किया जाता है।

माह सितम्बर के प्रथम सप्ताह में जिले में अपराधों की पतारसी, चोरी गई संपत्ति की बरामदगी एवं वारंटियों की तामीली में उत्कृष्ट कार्य करने वाले निम्न पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को “POLICE PRIDE OF THE WEEK” से सम्मानित किया गया।

1. प्रधान आरक्षक 712 भूपेंद्र मनोरिया एवं आरक्षक 545 अंकित मूंदड़ा

थाना अकोदिया के अपराध क्रमांक 182/2026, धारा 303(2) बीएनएस के प्रकरण में अज्ञात आरोपियों द्वारा फरियादी के साथ धोखाधड़ी कर लगभग 22 ग्राम वजन की सोने की पुरानी इस्तेमाल की हुई चेन, कीमत करीब ₹2,50,000/- चोरी कर ले जाने की घटना में सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पतारसी की गई। पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए चोरी गई सोने की चेन बरामद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई।

2. प्रधान आरक्षक 187 रामेश्वर जाटव एवं आरक्षक 160 रोहित कुमार

थाना मक्सी के अपराध क्रमांक 11/20 में 3 वर्ष से अधिक पुराने संपत्ति संबंधी स्थाई इनामी वारंटी की तामीली हेतु प्रभावी पतारसी करते हुए वारंटी को पकड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई।

3. प्रधान आरक्षक 199 प्रमोद नागर एवं आरक्षक 165 हेमराज मालवीय

थाना कोतवाली के अपराध क्रमांक 511/26, धारा 309(4) बीएनएस में दिनांक 23.08.2026 को हुई संपत्ति संबंधी घटना में अज्ञात आरोपी की पतारसी हेतु उपलब्ध साक्ष्यों एवं तकनीकी जानकारी के आधार पर लगातार प्रयास किए गए। प्रकरण में आरोपी की पतारसी एवं चोरी गई संपत्ति की बरामदगी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई।

पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया सम्मान

उक्त सभी पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा अपने कर्तव्यों का उत्कृष्ट एवं सराहनीय निर्वहन करते हुए अपराधों की पतारसी, चोरी गई संपत्ति की बरामदगी तथा स्थाई इनामी वारंटियों की तामीली में महत्वपूर्ण योगदान दिया गया। इनके उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जिला शाजापुर द्वारा इन्हें “POLICE PRIDE OF THE WEEK” से सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

keyboard_arrow_up
Skip to content