// प्रेस नोट //
जिला शाजापुर
दिनांक : 13 अक्टूबर 2026
“POLICE PRIDE OF THE WEEK”
शरीर संबंधी अपराधों एवं अज्ञात प्रकरणों में उत्कृष्ट पतारसी कर आरोपी की गिरफ्तारी एवं मश्रुका बरामदगी में सराहनीय कार्य
पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रियंका शुक्ला के निर्देशन में जिला शाजापुर पुलिस द्वारा अपराधों की पतारसी, आरोपियों की गिरफ्तारी एवं लूटी गई संपत्ति की बरामदगी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को “POLICE PRIDE OF THE WEEK” पुरस्कार हेतु चयनित किया गया है।
थाना सुनेरा पुलिस की उत्कृष्ट कार्रवाई
दिनांक 17.09.2026 की रात्रि में थाना सुनेरा क्षेत्रांतर्गत अज्ञात आरोपियों द्वारा एक मकान के कमरे का दरवाजा तोड़कर सो रही महिला के गले से मंगलसूत्र लूट लिया गया था। फरियादिया की रिपोर्ट पर थाना सुनेरा में अपराध क्रमांक 250/2026, धारा 309(4), 331(3) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण में प्रभावी पतारसी करते हुए थाना सुनेरा पुलिस द्वारा दिनांक 08.10.2026 को आरोपी होकमसिंह, निवासी डेरा, देवड़ा को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से लगभग ₹2,40,000 कीमत का मंगलसूत्र एवं ₹1,00,000 कीमत की मोटरसाइकिल, कुल ₹3,40,000 की मश्रुका बरामद की गई।
सराहनीय योगदान देने वाले पुलिस अधिकारी/कर्मचारी
थाना सुनेरा
1. उनि. आर.सी. यादव
2. प्रआर. 92 रविन्द्र राय
3. प्रआर. 49 कपिल नागर
4. आर. 258 मनोज शर्मा
5. आर. 496 अखिलेश भंडारी
6. आर. 349 अरुण यादव
7. आर. 110 पुष्पेन्द्रसिंह
8. आर. 365 सुनील
9. आर. 293 नवीन नागर
थाना बेरछा
– आर. 404 महेश कुमार
पुलिस लाइन शाजापुर
– आर. 146 अरुण वारस्कले
आर. 146 अरुण वारस्कले द्वारा दिनांक 29.09.2026 को माधोपुरा डेरा में थाना अकोदिया पुलिस द्वारा दी गई दबिश के दौरान ड्रोन कैमरे का संचालन कर आरोपियों को पकड़ने में महत्वपूर्ण योगदान दिया गया।
उक्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा अपराधों की पतारसी, आरोपियों की गिरफ्तारी एवं मश्रुका बरामदगी में किए गए उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्यों के दृष्टिगत उन्हें “POLICE PRIDE OF THE WEEK” पुरस्कार हेतु चयनित किया गया है।
शाजापुर पुलिस — सुरक्षा, सेवा एवं विश्वास।







